Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

आधी रात गश्त के दौरान एक युवक गिरफ्तार एमडी की पुड़िया और 18,300 रुपए नगद बरामद,पुलिस जुटी जांच में

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 नवम्बर 2025

आधी रात बाद गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को एमडी बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना रविवार देर रात करीब 1.30 बजे हेमासर फांटा के पास की है।

एसआई राजेंद्र कुमार अपनी टीम कांस्टेबल अनील मीलवेदप्रकाशमहेश कुमार और ड्राइवर राकेश कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस दल को देखकर एक युवक संदिग्ध हालात में भागने लगा। टीम ने पीछा कर उसे मौके पर ही दबोच लिया।

तलाशी में युवक के पास से 4.55 ग्राम एमडी की पुड़िया और 18,300 रुपए नगद बरामद हुए। जब्त की गई एमडी की बाजार कीमत एक लाख रुपए से ज्यादा आंकी जा रही है।

एसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान आडसर बास निवासी 29 वर्षीय आशीष बोहरा उर्फ रामाराम पुत्र कृष्ण कुमार बोहरा के रूप में हुई है। उसे हिरासत में लेकर हवालात में बंद किया गया है।

पुलिस अब उसकी सप्लाई चेन कहा से खरीद हुई और किन ग्राहकों को बेचा गया पूरी जानकारी जुटा रही है। मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच सेरूणा थानाधिकारी संध्या को सौंप दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब