श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 नवम्बर 2025
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में रामनिवास सुपुत्र तोलाराम ओझा निवासी दुलचासर ने एक ट्रैक्टर ट्राली मूंगफली चारा समर्पित किया है। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि वहीं गौशाला की गोमाताओं को गिरधारी लाल जगदीश प्रसाद मुंधड़ा निवासी दुलचासर ने पोष्टिक आहार लापसी का पावन भंडारा कर भोग लगाया कमेटी ने दानदाताओं का आभार व्यक्त कर ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि की कामना की है।












