Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

नर्सिंग स्टाफ  से मारपीट नर्सिग कर्मियों में रोष सुरक्षा की मांग

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 नवंबर 2025

श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव पूनरासर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक एएनएम के साथ मारपीट और अभद्रता की घटना सामने आई है।जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य केन्द्र में नाइट ड्यूटी दे रही एएनएम सरोज के साथ हुई इस घटना में एक युवक ने उसके साथ गाली-गालौच कर मारपीट शुरू कर दी।घटना से आहत हुई पीडि़त एएनएम ने सेरूणा थाना पुलिस को आरोपी युवक परमनाथ पुत्र हरजीनाथ के खिलाफ परिवाद दिया है।स्वास्थ्य केन्द्र की प्रभारी डॉक्टर मनीषा भादू ने बताया कि बुधवार की शाम एक प्रसूता की डिलवरी के लिये आये रिश्तेदार ने एएनएम सरोज के साथ गाली गलौच और मारपीट की,सीसीटीवी फुटैज में भी आरोपी परमनाथ एएनएम पर हाथ उठाता नजर आ रहा है।इधर,सेरूणा सीआई संध्या ने बताया कि घटना को शिकायत मिलने के बाद पीडि़त एएनएम के बयान दर्ज कर जांच की जा रही है।प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में महिला एएनएम के साथ हुई इस घटना से बीकानेर नर्सिग जगत में रोष की लहर व्याप्त है।नर्सिग कर्मियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर ग्रामीण अंचलों के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो में सेवाएं देने वाले डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ के लिये सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब