श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 नवंबर 2025
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है, जिसमें बीकानेर जिले के तीन प्रमुख नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिसमें नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा श्रीमती अपूर्वासिंह को प्रदेश मंत्री, दशरथसिंह को प्रदेश प्रवक्ता और अविनाश जोशी को प्रदेश आईटी सेल प्रभारी बनाया गया है। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, भाजपा ओबीसी मोर्चा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, भाजपा नेता शिवप्रसाद तावणियाँ, अल्पसंख्यक मोर्चा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष इमरान राईन, भाजपा नेता बृजलाल तावणियाँ, पंडित गोपाल शास्त्री व्यास, जिला मंत्री भरत सुथार ने नवनियुक्त कार्यकारिणीके सभी सदस्यों को बधाई दी।





