Menu
मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  |  देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  3 मार्च 2026,मंगलवार,होली की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

सेरूणा में 2 महीने से बंद पड़े दोनों ट्यूबवेल, सर्दियों में भी पेयजल संकट गहराया, कल से धरने की चेतावनी

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 नवंबर 2025

ग्राम पंचायत सेरूणा में पेयजल संकट गहरा गया है। माताजी मंदिर के पास स्थित ट्यूबवेल और भादू बास का ट्यूबवेल पिछले दो महीने से बंद पड़े हैं। सर्दी के मौसम में भी गांव के लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।

समस्या से परेशान ग्रामीणों और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने एसडीएम शुभम शर्मा को ज्ञापन सौंपकर तत्काल व्यवस्था बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभाग आंखें मूंदे बैठा है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शुक्रवार और शनिवार तक दोनों ट्यूबवेल शुरू नहीं किए गए, तो वे मजबूर होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।

लोकसमता समिति के अध्यक्ष भरत सिंह राठौड़ ने कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण पूरा गांव परेशान है। “दो महीने से लोग पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों को इसकी कोई परवाह नहीं,” उन्होंने कहा। राठौड़ ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब