Menu
मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  |  देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  3 मार्च 2026,मंगलवार,होली की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने जोधासर में समर्थन मूल्य खरीद केंद्र का किया उद्घाटन

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 28 नवंबर 2025

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने आज ग्राम सेवा सहकारी समिति (केवीएसएस) जोधासर में समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। इस नए केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी तथा खरीद प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनेगी।

विधायक सारस्वत ने कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीद किसानों के लिए आर्थिक मजबूती का आधार है और प्रदेश सरकार किसानों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा तथा सहकारिता मंत्री  गौतम दक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर कल्याणकारी नीतियाँ लागू कर रही है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि आने वाले समय में राज्य सरकार कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने हेतु और अधिक विकासोन्मुख योजनाएँ लेकर आने वाली है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और खेती-किसानी में नई ऊर्जा का संचार होगा।

कार्यक्रम के दौरान सोसायटी अध्यक्ष भागीरथ सिंह, सोसायटी व्यवस्‍थापक कल्याण सिंह, मैनेजर भीख सिंह, सुरेंद्र स्वामी, भागीरथ सिंह, महेश राजोतिया, मल्लू नाथ, जेठनाथ सहित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब