Menu
बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  |  देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  | 

सुबह की  देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

1 गोवा- मोदी ने 77 फीट की श्रीराम-प्रतिमा का अनावरण किया, कर्नाटक में एक लाख लोगों के साथ गीता पढ़ी, श्रीकृष्ण मठ में सोने का कलश चढ़ाया

2 भारत की GDP ग्रोथ दूसरी तिमाही में 8.2% रही, यह पिछली 6 तिमाही में सबसे ज्यादा, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के बेहतर प्रदर्शन से मिली ग्रोथ, 6 तिमाही में सबसे ज्यादा; आम आदमी ने ज्यादा खर्च किए, फैक्ट्रियों का प्रोडक्शन बढ़ा

3 ‘अर्थव्यवस्था को मृत बताने वाले लोग कहां हैं…’: BJP का राहुल पर पलटवार; कांग्रेस बोली- GDP दरें टिकाऊ नहीं

4 भारतीय अर्थव्यवस्था में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज होने के बाद भाजपा ने शुक्रवार को इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे लोग कहां हैं जिन्होंने कहा था कि देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है।

5 अमित शाह बोले- अगले DGP-IG सम्मेलन से पहले देश नक्सलवाद से पूरी तरह हो जाएगा मुक्त

6 देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े सबसे बड़े वार्षिक संवाद 60वें अखिल भारतीय डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ आज आईआईएम नवा रायपुर में हो गया। तीन दिनों तक चलने वाले इस राष्ट्रीय सम्मेलन में सुरक्षा से जुड़े आठ विषयगत सत्र होंगे, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह सत्रों में शामिल होकर सीधे देशभर के शीर्ष पुलिस अधिकारियों से संवाद करेंगे। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सभी आठ सत्रों में मौजूद रहेंगे

7 नहीं रहे कांग्रेस नेता पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, कानपुर से तीन बार रहे सांसद

8 ऑपरेशन सिंदूर भविष्य की एक झलक मात्र’, एयर मार्शल बोले- अब सिर्फ जमीन पर नहीं लड़े जा रहे युद्ध

9 दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा शिखर सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत की रक्षा व्यवस्था अब तीन बड़े पड़ावों से गुजर रही है- पहले ज्वाइंटनेस, फिर इंटीग्रेशन, और अब थियेटराइजेशन। उनके मुताबिक, आने वाला समय ऐसा होगा जहां सेना, वायुसेना, नौसेना और साइबर-डोमेन किसी एक योजना के तहत, एक थिएटर कमांडर की अगुवाई में काम करेंगे

10 संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के लिए रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस रविवार शाम 5 बजे सोनिया गांधी के आवास पर संसदीय रणनीति समूह की बैठक करेगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में एसआईआर, सीमा विवाद से मुद्दों पर टकराव देखने को मिल सकता है।

11 IMO: भारत को अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन (आईएमओ) की परिषद की श्रेणी ‘बी’ के लिए फिर से चुना गया है। इस श्रेणी में भारत ने सबसे अधिक 169 में से 154 मत हासिल किए। परिषद का कार्यकाल 2026-27 के लिए होगा।

12 तनातनी के बीच आज नाश्ते पर मिलेंगे सिद्दरमैया-शिवकुमार, आलाकमान के निर्देश के बाद कर्नाटक CM ने खुद दी जानकारी, कर्नाटक संकट पर ब्रेकफास्ट मीटिंग से लगेगा ब्रेक! CM सिद्धारमैया बोले- जो हाईकमान कहेगा, वही मानूंगा

13 ऑपरेशन सिंदूर ने भारत को बनाया दुनिया का तीसरा डिफेंस पावर, पाकिस्तान टॉप 10 से बाहर; चीन का वर्चस्व भी होगा खत्म

14 अब भारत, अमेरिका व चीन के बाद दुनिया का तीसरा डिफेंस पावर है। आस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित 2 थिंक टैंक ‘लोवी इंस्टीट्यूट’ द्वारा elege जारी ‘एशिया पावर इंडेक्स 2025’ में भारत की रक्षा ताकत का लोहा माना गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत की इस उपलब्धि में आपरेशन सिंदूर की बड़ी भूमिका है।

15 छत्तीसगढ़ में 25 लाख के इनामी नक्सली चैतू का सरेंडर, 2013 के झीरम हमले का मास्टरमाइंड था, कांग्रेस नेताओं समेत 32 लोग मारे गए थे

16 यूआईडीएआई जल्द ही आधार यूजर्स के लिए नई सुविधा देने जा रहा है। इसके तहत अब आपको आधार केंद्रों पर जाकर लंबी कतार में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। आप घर बैठे ही ओटीपी और फेस ऑथेंटिकेशन से अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर पाएंगे। इससे दूरदराज के इलाकों में रहने वालों लोगों को भी सुविधा होगी।

17 मोर्कल बोले- रोहित-कोहली 2027 का वर्ल्ड कप खेल सकते हैं, अगर फिट रहें और खेलना चाहें तो यह मुश्किल नहीं, दोनों कई ट्रॉफी जिता चुके

18 उत्तर भारत में सर्दी जो पकड़ रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तापमान माइनस में पहुंच गया है, जिससे नदी, नाले और पाइप लाइनें जमने की संभावना बढ़ गई है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर की स्थिति बन रही है, साथ ही गलन वाली सर्दी और कोहरा बढ़ने की संभावना है।
=============================

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब