Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

शराब के नशे में हाईवे पर दौड़ा रहे ट्रक को सीज,चालक गिरफ्तार,कई गाडिय़ां की सीज

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टूडे 29 नवंबर 2025

लापरवाही से शराब के नशे में हाईवे पर गाडिय़ा दौड़ा रहे ड्राइवरों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। बीती रात को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने ऐसे सात ड्राइवरों पर कार्रवाई करते हुए गाडिय़ों को सीज किया है। श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने यह कार्रवाई की है। इस सम्बंध में पुलिस को सूचना मिली थी कि हाईवे पर नशे में ट्रक को लहराते हुए ड्राइवर एक ट्रक को ले जा रहा है।

जिस पर पुलिस टीम ने ट्रक का पीछा किया और रूकने का इशारा किया लेकिन ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी को रोका नहीं दौड़ता रहा। जिसके बाद लखासर टोल के पास ट्रक को रूकवाया गया और चैक करने पर ड्राइवर शराब के नशे में धुत मिला। पुलिस ने मौके पर उसे गिरफ्तार किया और ट्रक को सीज कर दिया। इसी क्रम में पुलिस टीम ने करीब आधा दर्जन वाहनों को सीज किया है। जिनके ड्राइवर शराब के नशे में वाहन को चला रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब