Menu
मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  |  देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  3 मार्च 2026,मंगलवार,होली की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

SIR की सकारात्मक खबरः दिव्यांगता को नहीं बनने दिया रुकावट, राजेश्वर राम ने कर दिखाया टारगेट पूरा

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 29 नवम्बर 2025

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 में राजस्थान ने देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया इतिहास रचा है। इस उपलब्धि के पीछे प्रदेश के जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे कर्मठ और समर्पित बीएलओ का महत्वपूर्ण योगदान है। इसी कड़ी में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के भाग संख्या 165 के बीएलओ राजेश्वर राम (दिव्यांग) ने अद्भुत मिसाल कायम करते हुए प्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा किया है।

बीकानेर जिले में जसरासर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बीदासरिया में कार्यरत राजेश्वर राम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले हैं। लगभग 25 वर्ष पहले वे बीदासरिया आए और यहीं की मिट्टी को अपना घर बना लिया। एक पैर से दिव्यांग होने के बावजूद उनकी कार्यकुशलता और सेवा भाव पूर्ण है।

सामाजिक कार्यकर्ता सोहनलाल मेघवाल ने बताया कि राजेश्वर राम ने दूर-दराज की ढाणियों और गांवों में  घर-घर जाकर प्रतिदिन गणना प्रपत्र भरवाए और बीदासरिया का कार्य 100% पूर्ण किया। उन्होंने क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता की मैपिंग पहले ही पूरी कर ली थी, जिससे कार्य की गति दोगुनी हो गई।

SIR अभियान के दौरान यदि किसी मतदाता की तस्वीर उपलब्ध नहीं थी तो वे व्यक्तिगत रूप से स्वयं उनके घर पहुँचे और आवश्यक फोटो एकत्र किए। दिव्यांग होते हुए भी उन्होंने टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया।
वार्ड-वार्ड की बेहतर जानकारी के कारण टीम को नई ऊर्जा और दिशा मिली। विशेष रूप से महिला मतदाताओं की पहचान में उनका योगदान सराहनीय रहा।

उनकी दिव्यांगता भी उनके अदम्य सेवा भाव, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को रोक नहीं सकी। राजस्थान के गहन पुनरीक्षण अभियान की यह सफलता ऐसे ही समर्पित कर्मियों को समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब