Menu
मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  |  देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  3 मार्च 2026,मंगलवार,होली की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

पटवार संघ श्रीडूंगरगढ़ में नई कार्यकारिणी का गठन,भंवरलाल ज्याणी बने अध्यक्ष

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 1 दिसम्बर 2025

राजस्थान पटवार संघ की श्रीडूंगरगढ़ इकाई में सोमवार को हुए संगठनात्मक चुनावों में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। तहसील परिसर में संपन्न इस प्रक्रिया में पटवारियों ने सर्वसम्मति से अपने प्रतिनिधि चुने और निर्विरोध मतदान के साथ चुनाव पूरा हुआ।

चुनाव अधिकारी एवं जिलाध्यक्ष पर्वतसिंह निर्देशन में चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव परिणाम के अनुसार भंवरलाल ज्याणी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए, जबकि राकेश कुमार उपाध्यक्ष, अशोक राजपुरोहित मंत्री, महेश कुमार संयुक्त मंत्री, सुनीता चौधरी संगठन मंत्री तथा मनोज कुल्हरी कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी पर्वतसिंह ने शपथ दिलवाई। इसके उपरांत सभागार में उपस्थित सदस्यों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया तथा उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

अपने प्रथम संबोधन में अध्यक्ष भंवरलाल ज्याणी ने संगठन के हितों और मजबूती के लिए निष्ठा से कार्य करने का संकल्प जताया।

चुनाव के दौरान सीताराम नाई, कुष्ण गुर्जर, संदीप कुमार सहित कस्बे व क्षेत्र के अनेक पटवारी उपस्थित रहे और चुनाव प्रक्रिया में भागीदारी निभाई।

नई कार्यकारिणी के गठन से पटवार संघ में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब