Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

दहेज प्रताड़ना के आरोप में सास सुसर व पति देवर के खिलाफ मामला दर्ज।

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 4 दिसंबर 2025

दहेज प्रताड़ना के मामले में एक विवाहिता ने अपने पति सहित चार ससुरालजनों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में इस्तगासा प्रस्तुत किया, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि मोमासर निवासी मदनलाल की पुत्री भारती ने अपने पति गणेश कुमार (निवासी राजलदेसर), ससुर नरेंद्र कुमार पुत्र उदयचंद सोनी, सास रेखा देवी व देवर नरेंद्र कुमार सोनी पर दहेज प्रताड़ना व मारपीट के आरोप लगाए हैं।

पीड़िता भारती ने रिपोर्ट में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2016 में गणेश कुमार के साथ हुआ था। विवाह के समय पिता ने अपनी क्षमता से अधिक सोना-चांदी, दहेज का सामान व नगदी दिए, लेकिन आरोपी परिवार की मांगें बढ़ती गई। और आए दिन पांच लाख रुपये का दबाव बनाकर मारपीट की जाती रही।

भारती का आरोप है कि 25 सितंबर 2025 को आरोपियों ने उसे धक्के मारकर घर से निकाल दिया। परिजनों द्वारा लगातार समझाइश के बावजूद ससुरालजन नहीं माने। 14 अक्टूबर 2025 को आरोपी पीहर आए और स्पष्ट कर दिया कि बिना दहेज के उसे घर नहीं बसाने देंगे, साथ ही उसका स्त्रीधन लौटाने से भी इनकार कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई राजेंद्र कुमार को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब