Menu
मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  |  देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

आडसर में 143 लाख की लागत से बनेगा नया PHC,विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया शिलान्यास

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 5 दिसंबर 2025

श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के ग्राम आड़सर में 143 लाख रुपये की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का शिलान्यास शुक्रवार को विधायक ताराचंद सारस्वत ने  विधिवत पूजा-अर्चना और भूमि पूजन के साथ किया

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और प्रबुद्धजनों ने विधायक सारस्वत का गर्मजोशी से स्वागत किया एवं विकास कार्यों के लिए आभार जताया। इस अवसर पर विधायक ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह का आभार जताया

विधायक सारस्वत ने कहा कि राजस्थान की सरकार रोजाना एक नया कीर्तिमान बना रही है। उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा विकास की दौड़ में हमेशा आगे रहेगा।

उन्होंने आगामी विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इस नए स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से आसपास के अनेक गांवों को बेहतर एवं सुगम चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

शिलान्यास समारोह में खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव सोनी,पंचायत समिति सदस्य भींयनाथ सिद्ध,
सरपंच प्रतिनिधि शिवभगवान जोशी,मोहन सिंह राजपुरोहित,पूर्व मंडल अध्यक्ष गंगाधर शर्मा,देवकरण जोशी, सुरेश राजपुरोहित, भगवती लखारा, बीरबल स्वामी,शुभकरण शर्मा, पार्षद जगदीश गुर्जर, महेश राजोतिया तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी ने इस स्वास्थ्य केंद्र के शीघ्र निर्माण  और संचालन की उम्मीद जताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की वर्षों पुरानी चिकित्सा सुविधा की मांग पूरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब