Menu
मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  |  देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

कटानी रास्ता बंद होने से बुजुर्ग की मौत का मामला: देर शाम बनी सहमति, जेसीबी से रास्ता खुलवाया

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 7 दिसबंर 2025

दुलचासर गांव में रेलवे द्वारा कटानी रास्ता बंद किए जाने से बासी महियान निवासी बुजुर्ग खेताराम नायक की समय पर अस्पताल नहीं पहुँचने से मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली को रास्ता बंद होने के कारण देर लगी, जिससे नाराज़ परिजन और ग्रामीणों ने शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

पूर्व विधायक गिरधारी महिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में दुलचासर और आसपास के गांवों के लोग देर शाम तक मौके पर डटे रहे। ग्रामीणों की मांग थी कि कटानी रास्ते को तुरंत खोला जाए और भविष्य में इसे स्थाई रूप से बंद न किया जाए।

सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार सुजीत कुमार, सेरुणा थानाधिकारी संध्या मय पुलिस जाप्ता और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुँचे। अधिकारियों और

रेलवे अधिकारी मौके पर पहुँचे। अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच लंबी वार्ता चली। लगातार समझाइश और बातचीत के बाद देर शाम रास्ता खोलने पर सहमति बनी।

इसके बाद जेसीबी बुलाकर रेलवे द्वारा बंद किया गया कटानी मार्ग तुरंत खुलवाया गया।

पूर्व विधायक गिरधारी महिया ने कहा-

“रेलवे विभाग को इन कटानी रास्तों को स्थायी रूप से खोलना चाहिए। आमजन को हर रोज़ परेशानी होती है। अगर आगे भी रास्ता बंद करने की कोशिश की गई तो बड़ा आंदोलन और जाम लगाया जाएगा।”

ग्रामीणों ने रास्ता खुलवाने के बाद मृतक के शव को वहा से हटाया गया व प्रशासन को चेतावनी दी कि जीवन से जुड़े ऐसे मार्ग दोबारा बंद न किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब