श्रीडूंगरगढ़ टुडे 7 दिसंबर 2025
बिग्गा बास में नवनिर्मित सारस्वत सदन का रविवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रातः हवन-पूजन के साथ शुरू हुए कार्यक्रम से एक दिन पहले पंडित कैलाश सारस्वत के सान्निध्य में बटुकों द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया जिससे पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा और अनुपम हर्षोल्लास से भर दिया।
समाज की एकजुटता से तैयार हुआ भव्य भवन

सारस्वत सदन निर्माण समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण तावनिया, सारस्वत समाज समिति श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष बजरंगलाल ओझा तथा निर्माण समिति के राधेश्याम सारस्वत की नेतृत्व में इस विशाल भवन का निर्माण किया गया है।
समिति के सदस्य श्याम सारस्वत ने बताया कि नवनिर्मित भवन में
23 कमरे
27 बेड
दो बड़े हॉल
चंवरी हॉल
कार्यालय कक्ष
आदि का निर्माण करवाया गया।

बुकिंग हुई प्रारंभके लिए बेहद उचित दरें -आमजन
समिति से जुड़े कन्हैयालाल सारस्वत ने बताया कि भवन के हवन-पूजन के बाद इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है।
वहीं राजेश शर्मा ने बताया कि सारस्वत सदन की बुकिंग दरें बहुत ही उचित रखी गई हैं, जिससे समाजबंधुओं सहित आम नागरिकों को सर्वोत्तम सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
भवन की बुकिंग निम्न आयोजनों के लिए उपलब्ध है
शादी-विवाह
सगाई
जिक आयोजन
बैठक आदि

स्व. रामचंद्र सारस्वत की स्मृति में मिली भूमि, समाज का सामूहिक सहयोग
गौरतलब है कि बिंजासर हाल की भूमि श्रीडूंगरगढ़ निवासी स्व. रामचंद्र जी सारस्वत की स्मृति में उनके परिवार द्वारा समाज को भवन निर्माण हेतु निशुल्क उपलब्ध करवाई गई थी।

इस भूमि पर समस्त सारस्वत समाज कुंडिया के आर्थिक सहयोग से इस भव्य भवन का निर्माण संभव हो पाया है।
शुभारंभ के अवसर पर ये रहे मौजूद
शुभारंभ अवसर पर तोलाराम तावनिया, शंकरलाल सारस्वा, काशीराम तावनिया, कुनणाराम सारस्वा, शिवप्रसाद तावणियाँ, मालाराम खातड़ियां, ओमप्रकाश ओझा, रिगताराम सारस्वा, केसराराम सारस्वा, ओमप्रकाश गुरावा, मुरलीघर ओझा, महावीर तावनिया, रामकुमार सारस्वा, गणेश राम कायल, भरत कायल, कानाराम सारस्वा, सांवरमल सारस्वा, संतोष तावनिया, गणेश ओझा, मघराज ओझा, सहित अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे।
भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण तावणियाँ व सदस्य श्याम सारस्वत ने बताया कि भवन का भव्य उद्घाटन समारोह एवं भामाशाह सम्मान समारोह आगामी दिनों में धूमधाम से किया जाएगा।











