Menu
2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  | 

श्रीडूंगरगढ़ योगा टीम ने सरदारशहर में किया धार्मिक-आध्यात्मिक और सेवा-धाम का अनूठा संगम!

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 दिसंबर 2025

योग महासंघ के संरक्षक योगगुरु ओमप्रकाश कालवा के नेतृत्व में टीम ने बालाजी मंदिर में दर्शन, ओशो आश्रम में कुण्डलिनी ध्यान, और मंदबुद्धि महिलाओं के सेवा संस्थान का भ्रमण कर प्रेरणा ली।

श्रीडूंगरगढ़। (बीकानेर) योगा टीम ने रविवार दोपहर सरदारशहर में एक अविस्मरणीय धार्मिक, आध्यात्मिक और सेवा यात्रा पूरी की। टीम ने इस दौरान सरदारशहर इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर के दर्शन कर पुण्य कमाया, जिसके बाद ओशो आश्रम में गहन कुण्डलिनी ध्यान का अभ्यास किया और ऊर्जा का संचार किया।
इस यात्रा का सबसे प्रेरणादायक हिस्सा कान्ही देवी सेवा संस्था का भ्रमण रहा, जहाँ मंदबुद्धि व असहाय महिलाओं की निःस्वार्थ सेवा और देखभाल की जाती है। टीम ने यहाँ सेवा-भाव और मानवीय संबल का अनुभव किया, जिसने सभी सदस्यों को भावुक कर दिया।

टीम में रहे ये प्रमुख सदस्य:

इस महत्वपूर्ण भ्रमण में राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ के प्रदेश संरक्षक योगगुरु ओमप्रकाश कालवा के साथ लाला राजस्थानी, बलराम बेनीवाल, कालूराम मंडा और अन्नाराम सारण शामिल रहे। इन सभी ने इस धार्मिक, आध्यात्मिक और सेवा-धाम के अनुभव को अभूतपूर्व और यादगार बताया। यह पूरा सफर आध्यात्मिक ऊर्जा, सेवा संकल्प और सकारात्मकता से परिपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब