Menu
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौसेवा कर मनाई 55 वीं वैवाहिक वर्षगांठ   |  उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति ने धरनास्थल पर मनाई होली,मांग पूरी नही होने तक संघर्ष रहेगा जारी  |  विमल कुमार छाजेड़ ने कोटासर श्री करणी गौशाला में गौ सेवा कर मनाई 42वीं वैवाहिक वर्षगांठ  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में चंद्र ग्रहण काल समय में हुआ सत्संग का आयोजन हुआ दानदाताओं ने लिया गौ सेवा का संकल्प  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, दानदाताओं ने सामूहिक रूप से किया गौ सेवा भंडारा  | 

श्रीडूंगरगढ़ सहित बीकानेर में वाहन मालिकों के लिए बड़ी राहत की उम्मीद, उपमुख्यमंत्री से भाजपा देहात अध्यक्ष ने की चर्चा,फिटनेस सेंटर खोलने पर दिया सकारात्मक आश्वासन

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 9 दिसंबर 2025

बीकानेर जिले के मोटर, ट्रक एवं अन्य वाणिज्यिक वाहन मालिकों को लंबे समय से वाहन फिटनेस प्रमाणपत्र संबंधी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिले में पर्याप्त फिटनेस सेंटर उपलब्ध न होने के कारण वाहन चालकों और मालिकों को दूर-दराज़ क्षेत्रों में जाना पड़ता है, जिससे समय, धन और श्रम तीनों की हानि होती है।

इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए भाजपा देहात ज़िलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने आज बीकानेर जिले की परिवहन संबंधी स्थितियों पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा से फोन पर विस्तृत चर्चा की गई। बातचीत के दौरान मौजूदा व्यवस्थाओं में आ रही दिक्कतों, वाहन मालिकों की परेशानियों और फिटनेस सेंटर की अत्यंत आवश्यकता को विस्तारपूर्वक रखा गया।

इस अवसर पर बीकानेर जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी तहसील मुख्यालयों छतरगढ़, खाजूवाला, लूणकरणसर, नोखा, कोलायत, श्रीडूंगरगढ़  में नए फिटनेस सेंटर खोलने की मांग प्रमुखता से रखी गई।

हर वाहन मालिक को अपने ही क्षेत्र में सहज और सुगम सेवाएँ उपलब्ध हो सकें।

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने विषय को गंभीरता से सुना और फिटनेस सेंटर से संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश देने की बात कही और कहा कि सरकार वाहन मालिकों की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है।

भाजपा नेता कोजूराम सारस्वत ने बताया की  बीकानेर के सभी वाहन मालिकों में सकारात्मक उम्मीद जगी है कि जल्द ही फिटनेस प्रमाणपत्र प्रक्रिया को सरल, सुचारू और सुगम बनाने हेतु ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब