Menu
मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  |  देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना में श्रीडूंगरगढ़ की बाडेला पंचायत का चयन, डिप्टी सीएम ने ली समीक्षा बैठक,पढ़े पूरी खबर

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 9 दिसंबर 2025

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों और जीवनशैली को आमजन का अभिन्न हिस्सा बनाना है।

डॉ. बैरवा मंगलवार को शासन सचिवालय में मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2025-26 के अंतर्गत आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के संबंध में आयोजित राज्य स्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में निरोगी रहने, रोगों की रोकथाम करने और प्रकृति आधारित उपचार पद्धतियों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर नागरिक प्राकृतिक और संतुलित जीवनशैली अपनाकर स्वस्थ, सशक्त और ऊर्जा से भरपूर जीवन जी सके।

प्रत्येक जिले की पांच-पांच ग्राम पंचायतों का चयन

आयुर्वेद विभाग के प्रमुख शासन सचिव सुबीर कुमार ने बताया कि आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के पहले चरण में प्रत्येक जिले की 5 ग्राम पंचायतों का चुनाव किया गया हैं। राज्य भर में कुल 210 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। इसके बाद आयुष्मान आरोग्य मंदिर वाली सभी ग्राम पंचायतों को इसमें सम्मिलित किया जायेगा। इन पंचायतों में 18 स्वास्थ्य सूचकांकों पर काम किया जायेगा और इन सूचकांकों की पूर्ण पालना वाली ग्राम पंचायतों को 11 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ की बाडेला को मिला मौका

बीकानेर जिले से चयनित पंचायतों में-

  • श्रीडूंगरगढ़ की बाडेला
  • बीकानेर की कोलासर
  • कोलायत की हदां व गुढ़ा
  • पूगल की रामनगर

शामिल हैं। आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ. सागर मल शर्मा ने बताया कि बाडेला पंचायत में आहार-विहार, दिनचर्या, ऋतुचर्या, प्रकृति परीक्षण सहित आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य मॉडल लागू किया जाएगा

आरोग्य सखी से होगा गांव-गांव आयुष्मान

डॉ सागर मल शर्मा ने बताया कि पांचों ग्राम पंचायतों में आरोग्य मित्र एवं आरोग्य सखियों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित किया जायेगा। वे वरिष्ठ नागरिकों, बालिकाओं, शिशुओं और गर्भवती महिलाओं को वनौषधि परिचय, घरेलु उपचार, आहार-विहार, योग व्यायाम, बीपी व ब्लड शुगर मॉनिटरिंग, नशामुक्ति जैसे सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों का ध्यान रखेगे।

कई विभाग मिलकर करेंगे काम

योजना को सफल बनाने में पंचायती राज, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, सूचना एवं जनसंपर्क सहित अन्य विभागों की सहभागिता रहेगी। प्रशासन का दावा है कि आने वाले समय में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की बाडेला पंचायत को मॉडल हेल्दी ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब