Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

तेरापंथ महिला मंडल ने आचार्य तुलसी के 100 वें दीक्षा वर्ष उपलक्ष में किया सामुहिक जप, विजेताओं को किया पुरस्कृत

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 9 दिसंबर 2025

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान में तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने मंगलवार  को स्थानीय सेवा केंद्र मालू भवन में केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीत श्री जी एवं साध्वी डॉ परम प्रभा जी के सानिध्य में तेरापंथ नवम अधिशास्ता आचार्य तुलसी के 100 वें दीक्षा वर्ष के उपलक्ष्य ने जप का आयोजन किया गया।

संपूर्ण भारत में आज यह जप का कार्यक्रम गतिमान है जिसमें राजस्थान में सुबह 9 से 10 बजे का समय निर्धारित था।इसी क्रम में आज श्री डूंगरगढ़ में सेवा केंद्र ने आचार्य तुलसी के नाम का जाप किया गया।

साध्वी श्री परम प्रभा जी ने गुरुदेव के जीवन से संबन्धित अनेक प्रसंगों पर प्रकाश डाला। साध्वी संगीत श्री जी ने भी आचार्य तुलसी के जीवन वृत्त से शिक्षा ग्रहण करने पर बल दिया।

कार्यक्रम में तेरापंथी सभा के मंत्री प्रदीप पुगलिया एवं तेरापंथ महिला मंडल से उर्मिला गीया ने विचार प्रस्तुत किए। एवं साध्वीवृंद द्वारा गीतिका प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के पदाधिकारी, तेरापंथ महिला मंडल के अध्यक्ष मंजु देवी बोथरा सहित पदाधिकारी एवं सदस्य गण एवं समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महिला मंडल द्वारा आयोजित की गई प्रतियोगिताओ के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।  गुरु तुलसी को समर्पित कुल 4 आयामों (जप मौन उपवास एवं आयम्बिल) में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मालू भवन प्रांगण में दोपहर में सामूहिक आयम्बिल करवाया गया। इस संपूर्ण कार्यक्रम के प्रायोजक  पूनमचंद रतनलाल कनक कुमार  दूगड़, सुनीता मीता महक समृद्धि दूगड़ रहे।

महिला मंडल मंत्री अम्बिका डागा ने आज के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन मधु झाबक ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब