Menu
पूर्व विधायक गोदारा के नेतृत्व में निकली मनरेगा बचाओ महासंग्राम यात्रा श्रीडूंगरगढ़ के चार गांवों में उमड़ा जनसैलाब  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  16 जनवरी 2026,शुक्रवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  कोटासर की श्री करणी गौशाला में मकर संक्रांति के पर्व पर कामाख्या गौ सेवा मंडल ने गौ वंश को ओढ़ाए 101 कंबल,दानदाताओं ने बढ़ चढ़कर की गौसेवा  |  मोमासर: सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन, 800 लोगों ने कराया उपचार  | 

12 दिसंबर 2025,शुक्रवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 12 दिसंबर 2025

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

जय श्री गणेशाय नमः

जय श्री कृष्णा

आज का  पंचांग-12.12.2025

✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ शुक्रवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)


आज विशेष

लाल किताब के अनुसार ग्रहों की प्रसन्नता हेतु
दान करने योग्य पदार्थ व सावधानियां


दैनिक पंचांग विवरण


आज दिनांक………………… 12.12.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर…………………………. श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………..दक्षिण
ऋतु…………………………………… .हेमंत
मास………………………………… मार्गशीर्ष
पक्ष…………………………………….. शुक्ल
तिथि…. अष्टमी. रात्रि. 12.16* तक / नवमी
वार………………………………….. शुक्रवार नक्षत्र..शतभिषा. रात्रि. 2.50* तक/पूर्वाभाद्र
चंद्रमा……………….. कुंभ. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग…… व्याघात्. पूर्वा. 11.04 तक / हर्षण
करण…….. विष्टि(भद्रा). अपरा. 12.29 तक
करण…….. बव. रात्रि.12.16* तक / बालव


नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।


विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट

दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट


सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची


सूर्योदय…………………..प्रातः 6.59.15 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 5.39.30 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 10.40.14
रात्रिमान…………………………. 13.20.29
चंद्रोदय………………….12.54.28 PM पर
चंद्रास्त………………….12.44.34 AM पर
राहुकाल.पूर्वा.10.59 से 12.19 तक(अशुभ)
यमघंट…….अपरा. 2.59 से 4.19 तक(शुभ)
गुलिक……प्रातः 8.19 से 9.39(शुभे त्याज्य)
अभिजित…… मध्या.11.58 से 12.41(शुभ)
पंचक…………………………………. जारी है।
हवन मुहूर्त…………………………… आज है।
दिशाशूल………………………… पश्चिम दिशा
दोष परिहार…….. जौ का सेवन कर यात्रा करें


🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄

अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता


ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।


प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।


गौधूलिक काल– सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।


🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄


भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है।यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं। और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं।इसी तरह भद्रा फल विचार करें..


✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️


लग्न /ग्रह – राशि – अंश – कला – चरणाक्षर


लग्न ……..वृश्चिक 11°23′ अनुराधा 3 नू
सूर्य ……..वृश्चिक 11°51′ अनुराधा 3 नू
चन्द्र …………कुम्भ 9°5′ शतभिषा 1 गो
बुध * ………तुला 26°45′ विशाखा 3 ते
शुक्र ^ ……वृश्चिक 2°18′ विशाखा 4 तो
मंगल ^ ……वृश्चिक 22°55′ ज्येष्ठा 2 या
बृहस्पति ……..कर्क 0°30′ पुनर्वसु 4 ही
शनि ………..मीन 1°1′ पूर्वभाद्रपद 4 दी
राहू * …….कुम्भ 19°49′ शतभिषा 4 सू
केतु * … सिंह 19°49′ पूर्व फाल्गुनी 2 टा


✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️


चंचल…………… .प्रातः 6.59 से 8.19 तक
लाभ………………प्रातः 8.19 से 9.39 तक
अमृत……………प्रातः 9.39 से 10.59 तक
शुभ……………अपरा. 12.19 से 1.39 तक
चंचल……………..सायं. 4.19 से 5.40 तक


✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️


लाभ…….. रात्रि. 8.59 AM से 10.40 तक
शुभ……… रात्रि. 12.20 से 1.59 AM तक
अमृत… रात्रि. 1.59 AM से 3.40 AM तक
चंचल… रात्रि. 3.40 AM से 5.20 AM तक


(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )


🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞

शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.


दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये..

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के नुसार राशिगत् नामाक्षर….


समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर


08.40 AM तक—-शतभिषा—1——गो
02.45 PM तक—-शतभिषा—2——सा
08.48 PM तक—-शतभिषा—3——सी
02.50 AM तक—-शतभिषा—4——-सु

_______राशि कुंभ - पाया ताम्र________ _______________________________

उपरात रात्रि तक—- पूर्वाभाद्र—1——-से

_______राशि कुंभ - पाया लौह_______


आज का दिन


व्रत विशेष…………….……………….नहीं है।
अन्य व्रत…………………………….. नहीं है।
पर्व विशेष…………………………….नहीं है।
दिन विशेष…………….. विश्व करुणा दिवस
पंचक ………………………………..जारी है।
विष्टि(भद्रा)……………. अपरा. 12.29 तक
हवन मुहूर्त…………………………..आज है।
खगोलीय……… मार्गी शनि. प्रातः 9.45 पर
खगोलीय..अनुराधायां शुक्र. रात्रि.3.00* पर
सर्वा.सि.योग………………….. आज नहीं है।अमृ.सि.योग…………………………. नहीं है।

सिद्ध रवियोग…..रात्रि. 2.50* से रात्रि पर्यंत


अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी


दिनांक……………………….13.12.2025
तिथि…….. मार्गशीर्ष शुक्ला नवमी शनिवार
व्रत विशेष…………….……………… नहीं है।
अन्य व्रत…………………………….. नहीं है।
पर्व विशेष…………………………… नहीं है।
दिन विशेष……… अंतर्राष्ट्रीय जेगुआर दिवस
पंचक ………………………………..जारी है।
विष्टि(भद्रा)……………………..आज नहीं है।
हवन मुहूर्त…………………….. आज नहीं है।
खगोलीय………मार्गी बुध. रात्रि. 11.08 पर
सर्वा.सि.योग………………….. आज नहीं है।अमृ.सि.योग…………………………. नहीं है।

सिद्ध रवियोग………………संपूर्ण (अहोरात्र)


✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️

💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥


लाल किताब के अनुसार ग्रहों की प्रसन्नता हेतु
दान करने योग्य पदार्थ व सावधानियां

ग्रहों काे प्रतिकूल बनाने के कई ज्‍योतिषीय कारण बताए गए हैं। खासकर लाल किताब के अनुसार कुछ उपाय करने से कुछ ही दिनों में ग्रह आपके अनुसार चलने लगते हैं और जातक को फायदा मिलने लगता है। यकीन ना आए तो विद्वानों द्वारा बताए ये उपाय आजमाकर देखें-

सूर्य शुभ हो तो क्या न करें दान

जिनकी कुण्डली में सूर्य सिंह अथवा वृश्चिक राशि में बैठा है। ऐसे व्यक्ति के लिए लाल किताब कहता है कि इन्हें सूर्य से संबंधित वस्तुएं जैसे गेहूं, गुड़, तांबे की वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए। जो लोग इनका दान करते हैं उनका सूर्य मंदा हो जाता है और सूर्य से प्राप्त होने वाले शुभ फलों में कमी आती है। इससे नौकरी में अधिकारी से मतभेद होता है। सरकारी कार्यों में बाधा आती है। पिता एवं पैतृक संपत्ति के सुख में कमी आती है। जिनकी जन्मपत्री में सूर्य 7वें अथवा 8वें घर में बैठा है उन्हें सुबह एवं शाम के समय दान नहीं देना चाहिए। इससे धन की हानि होती है, आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

चन्द्र शुभ हो तो दान में सावधानी

जिस व्यक्ति की कुण्डली में चन्द्रमा दूसरे अथवा चौथे भाव में बैठा होता है उसे माता से सुख मिलता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है तथा शारीरिक एवं मानसिक सुख-शांति की प्राप्ति होती है। जो व्यक्ति चन्द्र से संबंधित वस्तु जैसे मोती, दूध, चीनी, चावल का दान करता है। उनका चन्द्रमा मंदा हो जाता है, चन्द्र से संबंधित शुभ फलों में कमी आती है। जिनकी जन्मपत्री में चन्द्रमा छठे भाव में होता है उन्हें धर्मार्थ हैंडपंप नहीं लगाना चाहिए।

मंगल शुभ हो तो मिठाई न करें दान

लाल किताब में मंगल शुभ वाले व्यक्ति के लिए मिठाई का दान करना वर्जित बताया गया है। इन्हें मसूर की दान, बेसन के लड्डू एवं लाल वस्त्रों का दान नहीं करना चाहिए।

बुध शुभ हो तो दान में परहेज

बुध को बुआ, मौसी, बहन, व्यवसाय एवं बुद्धि का कारक कहा जाता है। बुध मजबूत वाला व्यक्ति बुध से संबंधित वस्तु जैसे मूंग की दाल, कलम, हरा वस्त्र, घड़ा दान करता है तो बुद्धि भ्रमित होती हैं। बुध से संबंधित रिश्तेदारों को कष्ट होता है।

गुरू शुभ हो तो नए वस्त्र दान न करें

लाल किताब के अनुसार जिन व्यक्तियों की कुण्डली में गुरू सातवें घर में बैठा है उस व्यक्ति को नए वस्त्रों का दान नही करना चाहिए। जो व्यक्ति ऐसा करता है उसे खुद ही वस्त्रों की कमी हो जाती है। गुरू नवम भाव में, सप्तम भाव में, चौथे अथवा प्रथम भाव में शुभ स्थिति में बैठा हो तो गुरू से संबंधित वस्तु जैसे हल्दी, सोना, केसर एवं पीली वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए। इससे आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

शुक्र शुभ हो तो श्रृंगार की वस्तुएं न करें दान

शुक्र को भौतिक सुख-सुविधा प्रदान करने वाला ग्रह कहा जाता है। जिनकी कुण्डली में शुक्र दूसरे अथवा सातवें घर में हो, वृष अथवा तुला राशि में बैठा उन्हें रेडिमेड वस्त्र का दान नहीं करना चाहिए। ऐसे व्यक्ति को श्रृंगार की वस्तुओं का भी दान नहीं करना चाहिए।

शनि शुभ है तो भी बरतनी होगी सावधानी

शनि दोष से मुक्ति के लिए ज्योतिषशास्त्र में तेल, तिल, लोहा काले वस्त्रों का दान करने के लिए कहा जाता है। इसके विपरीत लाल किताब में कहा गया है कि कुण्डली में अगर शनि तुला राशि, मकर या कुंभ में हो तो व्यक्ति को इन वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए। इससे शनि मंदा हो जाता है, यानी शनि के शुभ फलों में कमी आ जाती है। व्यक्ति को लाभ के बदले नुकसान उठाना पड़ता है।



✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️


मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज गर्भवती महिलाओं के लिए अतिरिक्त सावधान रहने का दिन है। व्यापारियों को आज व्यापार में घाटा हो सकता है और अपने व्यापार को बेहतर बनाने के लिए आपको पैसा खर्च करना पड़ सकता है। अपने दिन की योजना सावधानी से तय करें। ऐसे लोगों से बात करें, जो आपकी मदद कर सकते हैं। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। आज आपके बॉस का बढ़िया मिज़ाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। कई बार मोबाइल चलाते चलाते आपको समय का पता ही नहीं चलता और फिर जब आप अपना समय बर्बाद कर चुके होते हैं तो आपको पछतावा होता है. आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा ख़ास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पाएंगे।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आप किसी भी तरह के द्वन्द्व या विरोध से बचें, क्योंकि आपकी सेहत पर इसका बुरा असर होगा। परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है, हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। आपके प्रिय के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं- साथ ही अपने साथी को अपना नज़रिया समझाने में भी तकलीफ़ महसूस होगी। आप किसी बड़ी योजना या घटना में भागीदार होंगे, जिसके लिए आपको सराहना और पुरस्कार मिलेंगे। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई बाहरी व्यक्ति दूरी पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप दोनों चीज़ें संभाल लेंगे।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएँ, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। दोस्त और जीवनासाथी आराम तथा ख़ुशी देंगे, नहीं तो बाक़ी दिन उबाऊ और नीरस गुज़रेगा। प्रेम-संबंध में ग़ुलाम की तरह व्यवहार न करें। आज के दिन क़िस्मत आपका साथ देगी और आपको लाभ होगा, क्योंकि आप सही समय पर सही जगह उपस्थित होंगे। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुज़रेगी।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी बुराइयों से बचाएगा। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में वृद्धि करेगा। घर को सजाने-संवारने के लिए अपने खाली समय का उपयोग करें। इसके लिए आप परिवार से सराहना पाएंगे। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। आज के दिन कार्यक्षेत्र में चीज़ें वाक़ई बेहतरी की ओर बढ़ सकेंगी, अगर आप आगे बढ़कर उन लोगों से भी दुआ-सलाम करें जो आपको ज़्यादा पसंद नहीं करते। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे- साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आप जल्द ही लम्बे समय से चली आ रही बीमारी से उबरकर पूरी तरह सेहतमंद हो सकते हैं। लेकिन ऐसे ख़ुदगर्ज़ और ग़ुस्सैल इंसान से बचें, जो आपको तनाव दे सकता है और आपकी परेशानियों में वृद्धि कर सकता है। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। आप सभी पारिवारिक कर्ज़े ख़त्म करने में क़ामयाब रहेंगे। प्यार के मामले में आज आप ग़लत समझे जा सकते हैं। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुज़रेगी।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही ज़िंदगी की समस्याएँ दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। जीवनसाथी आपका ख़याल रखेगा। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानीभरा हो सकता है। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। आपका प्रेमी आपको पर्याप्त समय नहीं देता यह शिकायत आज आप खुलकर उनके सामने कर सकते हैं। ख़राब मिज़ाज के चलते आप महसूस कर सकते हैं कि आपका जीवनसाथी आपको बेवजह तंग कर रहा है।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। पैसा अचानक आपके पास आएगा, जो आपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ और कोशिश करें कि यह ज़्यादा-से-ज़्यादा मस्त हो। किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें – क्योंकि संभव है कि भागीदार आपका बेजा फ़ायदा उठाने की कोशिश करें। आपका संंगी आपसे सिर्फ कुछ समय चाहता है लेकिन आप उनको समय नहीं दे पाते जिससे वो खिन्न हो जाते हैं। आज उनकी यह खिन्नता स्पष्टता के साथ सामने आ सकती है। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आप भावनात्मक तौर पर बहुत संवेदनशील हैं, इसलिए ऐसे हालात से बचें जो आपको चोट पहुँचा सकते हों। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार को ख़ुशी देगी। आज आप अपने किसी वादे को पूरा नहीं कर पाएंगे जिसकी वजह से आपका प्रेमी आपसे नाराज हो जाएगा। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफ़ा हो सकता है। आज टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देखने में आप इतना व्यस्त हो सकते हैं कि आप जरुरी कामों को करना भी भूल जाएंगे। आपको या आपके जीवनसाथी को बिस्तर में चोट लग सकती है। इसलिए एक-दूसरे का ख़याल रखें।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। अगर आपने अपने घर के किसी सदस्य से उधार लिया था तो उसे आज लौटा दें नहीं तो वो आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर सकता है। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज फ़ायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएँ। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से ख़ास तोहफ़ा मिल सकता है।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज सेहत से जुड़े कार्यक्रमों को फिर से शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। घर की छोटी-छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन खराब हो सकता है जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। आज के दिन औरों की राय सुनना और उनपर अमल करना महत्वपूर्ण होगा। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा- क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी ख़ुशी की वजह साबित होगा। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक प्रशंसनीय है। खाली समय का पूरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे। आज का दिन उन्माद में घिर जाने का है; क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा- कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर करें। अगर बातचीत और चर्चा आपके मुताबिक़ न हो, तो आप नाराज़गी में कड़वी बातें कह सकते हैं जिन्हें लेकर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है – इसलिए भली-भांति सोचकर ही बोलें। प्यार के नज़रिए से यह दिन बेहद ख़ास रहेगा। तरोताज़गी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन, लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक़ पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है। जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को ख़ास बना सकती है।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। यदि आप किसी से उधार वापस मांग रहे थे और अब तक वो आपकी बात को टाल रहा था तो आज बिना बोले ही वो आपको पैसा लौटा सकता है। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आप क़ामयाबी ज़रूर हासिल करेंगे – बस एक-एक करके महत्वपूर्ण क़दम उठाने की ज़रूरत है। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से ज़िन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं।



अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब