Menu
मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  |  देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

श्रीडूंगरगढ़ से शुरू हुआ नायक समाज का जन-जागृति अभियान, उठी संवैधानिक अधिकारों की मांग

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 12 दिसंबर 2025

नायक समाज में संवैधानिक जागरूकता, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन को लेकर जन-जागृति अभियान की शुरुआत श्रीडूंगरगढ़ तहसील से की गई। यह अभियान बीकानेर जिले की सभी तहसीलों के मुख्यालयों और ग्राम पंचायत स्तर तक चलाया जाएगा।

अभियान से जुड़े समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य नायक समाज को अनुसूचित जनजाति से जुड़े संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना है। साथ ही सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए भी लगातार जनसंपर्क किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ तहसील से कुंदन नायक सुडसर ने बताया कि राजस्थान में नायक समाज को अब तक उसका संवैधानिक अनुसूचित जनजाति का अधिकार नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि सरकार से लंबे समय से यह मांग की जा रही है कि नायक समाज को उसका वैधानिक अधिकार दिया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह जनजाति अधिकार अभियान पूरे राजस्थान में चलाया जाएगा और जब तक सरकार द्वारा नायक समाज की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन और जागरूकता अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब