Menu
8 मार्च 2026,रविवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  सूडसर उपडाकघर बचाओं संघर्ष समिति का धरना  40 वें दिन भी जारी रहा,धरना स्थल पर गूंजे भक्ति भजन, हुआ हनुमान चालीसा पाठ  |  तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आयोजित हुआ अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम,एनजीओ मीट में हुई सार्थक चर्चा, विभिन्न संस्थाओं की महिलाओं ने लिया भाग, किया सम्मान  |  हर क्षेत्र में बढ़ते भ्रष्टाचार पर गहरी चिंता, आने वाली पीढ़ियों का भविष्य खतरे में  |  किसानों के लिए खास खबर उच्च तापमान से गेहूं फसल बचाव हेतु एडवाइजरी जारी  | 

भामाशाह छत्तर सिंह बोथरा ने ओम योग सेवा संस्था और बालिका लाइब्रेरी का किया अवलोकन,₹ 11,000 की राशि भेंट कर व्यवस्थाओं को सराहा

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 दिसंबर 2025

श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर): शहर की अग्रणी स्वास्थ्य एवं शिक्षण संस्था ‘ओम योग सेवा संस्था’ और ‘बालिका स्वाध्याय निःशुल्क लाइब्रेरी’ में सोमवार को  प्रातः संस्था संरक्षक और जैन समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व छत्तर सिंह बोथरा ने पधारकर संस्था का अवलोकन किया इस अवसर पर संस्था निदेशक योगगुरु ओमप्रकाश कालवा ने उनका आत्मीय स्वागत किया और उन्हें संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया। बोथरा ने संस्था का निरीक्षण करते हुए यहाँ की अनुशासित व्यवस्था, साफ़-सफाई और सेवा भाव को देखकर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की। संस्था के कार्यों से प्रभावित होकर भामाशाह  छत्तर सिंह बोथरा ने 11,000/- रुपये की नकद राशि संस्था को भेंट की। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए किया रहा यह प्रयास अनुकरणीय है। बोथरा ने संस्था द्वारा संचालित ‘बालिका स्वाध्याय निःशुल्क लाइब्रेरी’ का भी दौरा किया। वहां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (UPSC, NEET, REET) की तैयारी कर रही बच्चियों को शांत वातावरण में एकाग्रचित होकर पढ़ते देख वे गदगद हो उठे। उन्होंने लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तकों के विशाल भंडार देखा और अध्ययनरत बेटियों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया इस दौरान उन्होंने योगगुरु ओमप्रकाश कालवा के साथ संस्था की भावी विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।  छत्तर सिंह बोथरा जैन समाज की एक महान विभूति हैं, जिन्होंने हाल ही में गुजरात में आयोजित आचार्य महाश्रमण जी के चातुर्मास में व्यवस्थापक के रूप में अपनी कुशल सेवाएं दी थीं। कार्यक्रम के अंत में, योगगुरु ओमप्रकाश कालवा ने  छत्तर सिंह बोथरा को ‘अतिथि सम्मान’ स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान संस्था चेयरमैन मंजु देवी कार्यालय प्रभारी योगाचार्य बलराम बेनीवाल व अन्य संस्था सदस्य भी उपस्थित रहे और सभी ने उत्तम स्वास्थ्य और समाज सेवा के संकल्प को दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब