श्रीडूंगरगढ़ टुडे 17 दिसंबर 2025
राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा श्रीडूंगरगढ़ द्वारा पेंशनर दिवस पर 17 दिसंबर को सरदारशहर रोड पर स्थित पेंशनर भवन में मनाया जाएगा। पेंशनर समाज के अध्यक्ष करणीसिंह बाना व मंत्री सत्यनारायण योगी ने संयुक्त रूप से बताया कि इस कार्यक्रम में 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वयोवृद्ध 10 पेंशनरों को सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के छोगमल शर्मा, गुलाब सिंह राठौड़, विनोद शर्मा, चंदूलाल विश्नोई, समसूदीन को सम्मानित किया जायेगा इसी प्रकार जलदाय विभाग के श्रवण महर्षि, हनुमदास स्वामी, गोपालदास स्वामी, सुरेशचंद गुप्ता एवं राज. पुलिस के पीथाराम का सम्मान किया जायेगा । सम्मान समारोह की अध्यक्षता जिला पेंशनर समाज के उपाध्यक्ष श्याम महर्षि करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात सभी पेशनर 8 वें वेतन आयोग में पेशनर को पूर्व की सरकारों द्वारा नियमानुसार दिए गए लाभ के अनुरूप लाभ नहीं दिया जाकर पेंशनर की उपेक्षा की है । इसी को लेकर प्रधानमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। इस संपूर्ण कार्यक्रम में शाखा द्वारा सभी पेंशनरों से 17 दिसंबर को ज्यादा से ज्यादा संख्या मे पेंशनर समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।










