Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

सुशासन सप्ताह के तहत श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति 20 दिसंबर को होगा शिविर, पढ़ें पूरी खबर।

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 18 दिसम्बर 2025

कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के निर्देशानुसार 19 से 25 दिसंबर तक ‘सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर’ अभियान का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत जिले के समस्त पंचायत समिति अथवा तहसील मुख्यालय पर विशेष शिविर होंगे।
जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि प्रतिदिन प्रातः 11 से सायं 4 बजे तक शिविरों का आयोजन होगा।इसके तहत 19 दिसंबर को लूणकरणसर और छत्तरगढ़, 20 को श्रीडूंगरगढ़ तथा खाजूवाला, 22 को कोलायत, 23 को पांचू, 24 को पूगल और बज्जू तथा 25 को नोखा और बीकानेर पंचायत समिति में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर को जिला स्तरीय कार्यशाला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। इसके लिए सहायक निदेशक (लोक सेवाएं) मुकेश कुमार मीणा नोडल अधिकारी होंगे। सुशासन सप्ताह के समस्त कार्यक्रमों के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) सुरेश कुमार यादव को पर्यवेक्षक अधिकारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब