Menu
मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  |  देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

मूंगफली खरीद में भ्रष्टाचार पर विधायक सख्त बुलाई आपात बैठक,लापरवाह अफसर-कर्मचारियों पर निलंबन तय, सांवतसर खरीद केंद्र पर ताला

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 18 दिसंबर 2025

समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद को लेकर उठ रहे सवालों, वायरल वीडयो के चर्चाओं और किसानों के बढ़ते आक्रोश के बीच श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने कड़ा रुख अपनाते हुए  गुरुवार को उपखंड कार्यालय में आपात बैठक बुलाई गयी बैठक में विधायक ने साफ शब्दों में कहा- किसानों के हक से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

बैठक में एसडीएम शुभम शर्मा, सहकारिता विभाग के अधिकारी भीका सिंह, संबंधित कर्मचारी और ठेकेदार मौजूद रहे। विधायक ने खरीद प्रक्रिया में लापरवाही, अनियमितता या लेन-देन की शिकायतों को बेहद गंभीर बताते हुए तुरंत जांच और दोषी पाए  जाने पर सस्पेंड ऑर्डर जारी करने के निर्देश दिए।

पारदर्शिता से समझौता नहीं” – विधायक

विधायक सारस्वत ने अधिकारियों को दो टूक कहा की समर्थन मूल्य पर खरीद पूरी तरह पारदर्शी हो किसानों को समय पर भुगतान मिले किसी भी स्तर की ढिलाई अस्वीकार्य होगी उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस मामले में कोई दबाव या बहाना काम नहीं आएगा।

एसडीएम की कड़ी फटकार, तुरंत एक्शन के संकेत

उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने भी बैठक में कर्मचारियों व ठेकेदारों की कड़ी खिंचाई की। उन्होंने चेतावनी दी कि  लापरवाही करने वाला चाहे कोई भी हो, उस पर तुरंत कार्रवाई होगी।

सांवतसर खरीद केंद्र पर बड़ा फैसला

बैठक के तुरंत बाद सहकारिता विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए- सांवतसर खरीद केंद्र पर जारी टोकन के अलावा नए टोकन पर रोक

अगले आदेश तक सांवतसर खरीद केंद्र को निलंबित करने का निर्णय लिया

इस फैसले को किसानों के हित में एक कड़ा लेकिन जरूरी कदम माना जा रहा है।

किसानों को साफ संदेश दोषी चाहे कर्मचारी हो या ठेकेदार, कार्रवाई तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब