श्रीडूंगरगढ़ टुडे 19 दिसंबर 2025
गांव कोटासर श्री करणी गौशाला में शुक्रवार को अमावस्या पर गौशाला परिसर में हवन अनुष्ठान का आयोजन किया गया। पंडित विजय कुमार जाजड़ा दुलचासर ने वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन अनुष्ठान संपन्न करवाया मुख्य यजमान के रूप में हरि सिंह चौहान सपत्नी बैठे।
इस अवसर पर ओम सिंह भाटी मालचंद जोशी श्रवण सिंह भाटी कोटासर बजरंग सिंह चौहान सूडसर मनीराम विश्नोई मास्टर देवीलाल छरंग सहित ग्राम वासियों सहित पधारी हुई भक्तीमयी माताओं ने घी खोपरों की आहुतियां देते हुए सुख समृद्धि की कामना की। महिला सत्संग मंडली ने गौशाला परिसर में सामूहिक रूप से कीर्तन भजन के साथ गौवंश को गुड़ का भोग लगाया अमावस्या के अवसर पर दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर गौ सेवा की
राजेंद्र कुमार जोशी गंगाशहर, श्याम सुंदर सुथार दुलचासर हाल चेन्नई, पहलाद सुथार दुलचासर हाल बड़ोदरा, बजरंग सिंह चौहान सूडसर के द्वारा एक- एक कड़ाई मीठी लापसी गौ वंश को समर्पित कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। भंवर सिंह भाटी कोटासर एक पेटी गुड़,एक बोरी खल एक कटा मुंग चूरी,गुप्त दान के रूप में दो बोरी खल,एक कटा रसकट गुड़,एक बोरी खल रिछपाल धारणिया, गणेशमल सुथार दुलचासर, हनुमान सोनी भोजास, शीशपाल सिंह राजपुरोहित सोवा, श्याम सुंदर मोटियार पलाना, पवन कुमार सांखला बीकानेर, बेगराज शर्मा डीडवाना, नैना सुथार कुचोर अगुणी,गोपाल महिया दुलचासर मास्टर देवीलाल छरंग, छैलू सिंह राठौड़ हाडला, पर्वत सिंह राठौड़ हाडला राजेंद्र सिंह निर्माण पीरथीसर, राजेंद्र कुमार सोनी दुलचासर हाल पुणे, कामाख्या गौ सेवा मित्र मंडल, बजरंग सिंह चौहान, रामेश्वर लाल सुथार कुचोर अगुणी चैनेई, वंदना छाजेड़ बेंगलुरु, हीराराम छरंग दुलचासर ने एक -एक पेटी गुड़ सेवा समर्पित कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया वही रोहित कुमार झालरिया ने सेंधा नमक के लिए 2100 रुपए, राजेंद्र कुमार जोशी गंगा शहर ने 1100 की राशि समर्पित कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं का आभार जताया गांव के युवा कार्यकर्ताओं ने गौ सेवा में श्रमदान कर गौ सेवा में सहयोग किया









