Menu
बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  |  देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  | 

श्रीडूंगरगढ़ में ग्राम पंचायतों के वार्ड गठन को लेकर अधिकारियों का आवश्यक प्रशिक्षण आयोजित

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 20 दिसंबर 2025

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग राजस्थान एवं श्रीमान जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार आज दिनांक 20 दिसंबर 2025 को पंचायत समिति सभागार श्रीडूंगरगढ़ में ग्राम पंचायतों में वार्ड गठन कार्य हेतु क्षेत्र के भू- अभिलेख निरीक्षक, पटवारी और ग्रामविकास अधिकारियों का एक आवश्यक प्रशिक्षण श्रीवर्धन शर्मा तहसीलदार श्रीडूंगरगढ़ की अध्यक्षता रखा गया।

श्रीवर्धन शर्मा तहसीलदार ने निर्देश दिए कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में वार्ड गठन का कार्य समय पर संपादित करेंगे और नजरी नक्शा व निर्धारित प्रपत्रों में रिपोर्ट तैयार करेंगे।

रमेश सिंह चौहान, नायब तहसीलदार निर्वाचन ने बताया कि सभी संबंधित पटवारी, ग्रामविकास अधिकारी और बीएलओ इस समयबद्ध कार्य को पूर्ण सूचिता से करेंगे। सभी पर्यवेक्षक अधिकारी इस कार्य में पर्यवेक्षण करके कार्य करवाएंगे। निर्वाचन शाखा के भव्य कटारिया ने बताया कि डीएलएमटी पवन माली, एएलएमटी नौरत मल शर्मा, डॉ मनीष कुमार सैनी ने उक्त प्रशिक्षण दिया इसके साथ ही विधानसभा श्रीडूंगरगढ़ के इस कार्य से संबंधित बीएलओ को भी आज गूगल मीट के माध्यम से नौरत मल शर्मा, एएलएमटी ने प्रशिक्षण प्रदान किया। संभागी पंजीकरण पूरब चन्द द्वारा किया गया। निर्वाचन शाखा से मुकेश झरवाल, लीला राम मीणा, आशीष कुमार और अविनाश कठानीया उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब