Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओं संघर्ष समिति का धरना  40 वें दिन भी जारी रहा,धरना स्थल पर गूंजे भक्ति भजन, हुआ हनुमान चालीसा पाठ  |  तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आयोजित हुआ अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम,एनजीओ मीट में हुई सार्थक चर्चा, विभिन्न संस्थाओं की महिलाओं ने लिया भाग, किया सम्मान  |  हर क्षेत्र में बढ़ते भ्रष्टाचार पर गहरी चिंता, आने वाली पीढ़ियों का भविष्य खतरे में  |  किसानों के लिए खास खबर उच्च तापमान से गेहूं फसल बचाव हेतु एडवाइजरी जारी  |  बस से उतारने पर नशे में धुत युवक ने कंडक्टर से की मारपीट व गाली- गलौज छीने ₹2180, दी बस जलाने व जान से मारने की धमकी मामला दर्ज।  | 

भादू की तीसरी पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ रक्तदान शिविर 117 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, किया सम्मानित

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 21 दिसंबर 2025

क्षेत्र के गांव  देराजसर में रविवार को मूलचंद भादू की पुण्यतिथि पर आयोजित  रक्तदान शिविर में उत्साह के साथ 117 रक्तविकारों  ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का प्रारंभ गांव के दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता मूलचंद भादू की तीसरी पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए किया गया। गांव के सती दादी ट्रस्ट भवन में आयोजित शिविर में नवयुवक मंडल के युवा कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं दी। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, लूणकरणसर से कांग्रेसी नेता डॉ राजेंद्र मूंड, बिशनाराम सियाग, हरिराम बाना, डॉ विवेक माचरा, श्रीराम भादू, टेऊ सरपंच सुनील मेघवाल, देराजसर सरपंच, रामचंद्र पूनियां, डॉ जगदीश भादू, डॉ संजय बुडानिया, एडवोकेट श्याम सुदंर आर्य, बीकानेर मंडी अध्यक्ष जयदयाल डूडी, श्रीडूंगरगढ़ मंडी अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू, जगदीश ठेकेदार पलाना, श्रवण भामूं, रिखाराम लेघा, एडवोकेट रामेश्वरलाल शर्मा, लिखमाराम भादू, नेतादास स्वामी सहित अनेक मौजिज लोग रक्तदान शिविर में पहुंचे और रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। शिविर के आर्थिक सहयोगी पूर्व सरपंच दानाराम भादू ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार जताया। रक्त संग्रहण दल ने नवयुवक मंडल का आभार जताया व मंडल सदस्यों ने दल सदस्यों का सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब