Menu
देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  3 मार्च 2026,मंगलवार,होली की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  | 

शाम की देश और  राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 24 दिसंबर 2025

1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने चक्रवात दित्वाह के बाद भारत की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत मिलकर श्रीलंका में जीवन को फिर से पटरी पर लाने और देश को मजबूत बनाने में सहयोग करेगा।

2 उन्होंने चक्रवात प्रभावित श्रीलंका की मदद के चलाए गए भारत के ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ की भी सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राहत सामग्री, आपातकालीन सामान और खोज व बचाव कार्यों में जुटे भारतीय दलों ने चिकित्सा आपात स्थितियों से निपटने और संपर्क व संचार व्यवस्था बहाल करने में श्रीलंका की मदद की।

3 दिल्ली मेट्रो का बढ़ेगा दायरा, मोदी कैबिनेट ने दी फेज 5A को मंजूरी, 12 हजार करोड़ रुपए होंगे खर्च

4 केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने साल के अंत में जारी समीक्षा में बताया कि 2025 रिकॉर्ड निर्यात, बड़े वैश्विक व्यापार समझौतों और घरेलू कारोबार को आसान बनाने वाले सुधारों का वर्ष रहा। उन्होंने इसे पीएम मोदी के नेतृत्व में ‘उपलब्धियों और प्रगति से भरा साल’ बताया

5 वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का कुल निर्यात रिकॉर्ड 825.25 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो सालाना आधार पर 6.05 फीसदी की बढ़त है। इसमें सेवाओं के निर्यात का योगदान अहम रहा, जो 387.54 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। अप्रैल से सितंबर 2025 के बीच इलेक्ट्रॉनिक सामान, इंजीनियरिंग उत्पाद, दवाइयां व फार्मा, समुद्री उत्पाद और चावल निर्यात की प्रमुख ताकत बने।

6 इसरो ने 6100kg का अमेरिकी सैटेलाइट लॉन्च किया, भारत से भेजा गया यह सबसे भारी उपग्रह; धरती पर कहीं से भी वीडियो कॉल कर सकेंगे

7 ISRO: एलवीएम3-एम6 की ऐतिहासिक सफलता से गगनयान मिशन को मिली नई ताकत, इसरो प्रमुख बोले– भरोसा और मजबूत

8 हाईकोर्ट बोला-हवा इमरजेंसी जैसी, एयर प्यूरीफायर पर 18% GST क्यों, साफ हवा नहीं तो टैक्स घटाएं; गडकरी बोले- दिल्ली में दो दिन में बीमार पड़ा

9 मैं दो दिन दिल्ली में रहा और बीमार हो गया’, गडकरी ने माना- 40 फीसदी प्रदूषण के लिए हम ही जिम्मेदार

10 आकाश नेक्स्ट जेनरेशन मिसाइल डिफेंस सिस्टम का सफल टेस्ट, 80km तक के टारगेट को तबाह कर सकता है, एकसाथ 10+ हमले रोकने में सक्षम

11 20 साल बाद उद्धव-राज ठाकरे की पार्टी में गठबंधन, कहा- हमारी सोच एक, बंटेंगे तो बिखरेंगे; 29 नगर निगम चुनाव में 15 जनवरी को मतदान

12 ऐसे दिखा रहे हैं जैसे पुतिन-जेलेंस्की साथ आ गए’, ठाकरे बंधुओं के गठबंधन पर सीएम फडणवीस का तंज

13 50 सीटों पर मानने को तैयार नहीं शिंदे सेना, भाजपा भी अडिग; BMC चुनाव से पहले महायुति में घमासान

14 MP में तापमान 5°C से नीचे, राजस्थान में शीतलहर, उत्तराखंड में पाला गिरा, गुलमर्ग का तापमान -2.2°C पहुंचा

15 किंग कोहली का 84 गेंद में शतक, हिटमैन रोहित शर्मा ने 94 गेंद में बनाए 155 रन, विराट कोहली और रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी के जरिए घरेलू क्रिकेट में लौट आए हैं। दिल्ली का मुकाबला आंध्र प्रदेश से जारी है। वहीं, मुंबई ने सिक्किम को आठ विकेट से हरा दिया।

16 सेंसेक्स 116 अंक नीचे 85,409 पर बंद, निफ्टी में 35 अंक की गिरावट रही, IT और बैंकिंग शेयर्स लुढ़के
===============================

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब