Menu
देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  3 मार्च 2026,मंगलवार,होली की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  | 

सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 दिसंबर 2025

1 लखनऊ में मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का इनॉगरेशन किया, बोले- पहले एक परिवार की मूर्तियां लगती थीं, आज हर विभूति को सम्मान मिल रहा

2 पीएम मोदी बोले: कांग्रेस और सपा ने आंबेडकर को भुलाने का पाप किया, भाजपा को 370 खत्म करने का गर्व

3 पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले भाजपा को अछूत माना गया। जबकि हमारी सरकार ने कांग्रेस नेता रहे और पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को भारत रत्न देकर सम्मानित किया। मुलायम सिंह यादव को सम्मानित किया। हमारे संस्कार किसी का अपमान करने के नहीं हैं। हमने सभी को सम्मान दिया है।

4 पीएम मोदी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि देश में दो विधान दो संविधान नहीं चलेंगे। मुझे खुशी है कि भाजपा सरकार को जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का सौभाग्य मिला और डॉ. मुखर्जी का सपना साकार हुआ।

5 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल का बटन दबाकर लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की विशाल कांस्य प्रतिमाओं का भी अनावरण किया।

6 रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों की वजह से महंगाई दर कम हो रही है। इसी के साथ-साथ विकास दर आठ फीसदी हुई है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की आवाज मजबूत हुई है। अब भारत कुछ बोलता है तो पूरा विश्व ध्यान से सुनता है कि भारत कह क्या रहा है। पूरे विश्व में भारत की छवि बेहतर हुई है।

7 आज 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिलेगा, दिल्ली में वीर बाल दिवस कार्यक्रम; राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी शामिल रहेंगे

8 भारत ने K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया, पनडुब्बी से 3500km की रेंज तक मार करेगी, 2 टन न्यूक्लियर पेलोड ले जा सकेगी

9 कांग्रेस के दावे पर सरकार का पलटवार, भूपेंद्र यादव बोले- अशोक गहलोत से पूछिए, किसने बर्बाद की पर्वतमाला

10 भारत 2026 में संयुक्त राष्ट्र समर्थित किम्बर्ली प्रोसेस का अध्यक्ष बनने जा रहा है। इस बात को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारत का अध्यक्ष बनना देश की हीरे के वैश्विक व्यापार में नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।

11 पहले से बुक ट्रेन टिकट पर एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा, बढ़ा हुआ किराया आज से लागू; हर किलोमीटर पर 1-2 पैसे ज्यादा लगेंगे

12 16 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का करें विचार; केंद्र से बोला HC

13 कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बंगलूरू स्थित आवास पर मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब कांग्रेस सरकार अपने कार्यकाल के आधे रास्ते पर पहुंच चुकी है।

14 मुलाकात के बाद शिवकुमार ने साफ किया कि उन्होंने कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं उठाया। उनके मुताबिक, चर्चा केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा की जगह नए कानून लाने और उस पर पार्टी के रुख को लेकर थी। उन्होंने कहा कि वह और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हाईकमान के फैसले का सम्मान करते हैं और उसी के अनुसार काम करेंगे।

15 गुजरात विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जेठाभाई भरवाड़ ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसको लेकर राज्य सरकार ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। विज्ञप्ति  के अनुसार भरवाड़ ने अपने व्यस्त शेड्यूल और अन्य जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है।

16 1 अप्रैल से बदल जाएगा इनकम टैक्स का पुराना कानून, 2026 में असेसमेंट ईयर खत्म होगा, अब सिर्फ टैक्स ईयर चलेगा; 64 साल पुराना नियम खत्म होगा

17 अमेरिका की नाइजीरिया में ISIS के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक, ट्रम्प बोले- ये ईसाइयों की हत्या कर रहा, हम इस्लामी आतंकवाद पनपने नहीं देंगे

18 बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या, 7 दिन में दूसरी घटना; इससे पहले दीपू दास को मारकर जलाया था

19 MP के 25 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम, राजस्थान के सीकर में पारा 1°; UP में कोहरे के कारण 100 ट्रेनें लेट
==============================

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब