श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 दिसंबर 2025
श्रीमान जिला निर्वाचन अधिकारी, बीकानेर के निर्देशानुसार शुक्रवार को 26 दिसंबर 2025 को पंचायत समिति सभागार, श्री डूंगरगढ़ में नवनियुक्त बीएलओ-सुपरवाईजर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में नायब तहसीलदार रमेश सिंह चौहान ने निर्वाचन कार्य की महत्ता के बारे में बताया तथा सभी संभाग्यों को गंभीरता पूर्वक कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

बीएलओ सुपरवाइजर प्रशिक्षण में विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के नवनियुक्त 51 बीएलओ एवं 04 सुपरवाइजर ने भाग लिया,इस दौरान बीएलओ को उनके कार्यों एवं जिम्मेदारियां से अवगत करवाया गया।इसके साथ ही बीएलओ को फार्म संख्या 6, 6 क, 7 एवं 8 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही बीएलओ ऐप एवं वीएचए ऐप के उपयोग पर भी प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण का संचालन डीएलएम टी, पवन कुमार माली, ए एएलएम टी मनीष कुमार सैनी, नौरतमल शर्मा, सहीराम भामू एवं श्रवण कुमार मोटसरा ने किया संभागी पंजीकरण एंव अन्य कार्य पूरब चन्द एवं ओम प्रकाश सारण द्वारा संपादित किया गया।










