Menu
बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  |  देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  | 

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का त्रि-दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर पूनरासर धाम में संपन्न

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 दिसंबर 2025

बीकानेर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय), जिला शाखा बीकानेर के तत्वावधान में आयोजित त्रि-दिवसीय जिला स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण एवं विकास वर्ग का भव्य शिविर श्री पूनरासर धाम के पवित्र परिसर में प्रारंभ हुआ। इस शिविर में संगठन की कार्य पद्धति, वैचारिक अधिष्ठान  हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ, अभ्यास वर्ग का ध्येय महत्व परिचय,प्रवास की उपादेयता और शैक्षिक उन्नयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विभिन्न सत्रों में गहन संवाद एवं चर्चा की गई।

शिविर के प्रमुख सत्र में मुख्य वक्ता पवन शर्मा ने ‘हमारा विद्यालय-हमारा तीर्थ’ विषय पर अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक के लिए विद्यालय मात्र एक कार्यस्थल नहीं बल्कि एक मंदिर है, जहाँ राष्ट्र का भविष्य गढ़ा जाता है। दूसरे सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई ने संगठन की कार्य पद्धति,इतिहास,परिचय के व्यावहारिक पक्षों को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और वैचारिक स्पष्टता में निहित है। इस सत्र की अध्यक्षता हड़मान कड़वासरा ने की।

पंच परिवर्तन और सामाजिक सरोकार ‘पंच परिवर्तन’ विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए संगठन मंत्री श्रीमती सुनीता विश्नोई ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को सही दिशा देने के लिए पंच परिवर्तन (स्वदेशी, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य और सामाजिक समरसता) को अपने जीवन और कार्यशैली में अपनाना अनिवार्य है। उन्होंने आह्वान किया कि शिक्षक समाज का दर्पण है, अतः इन परिवर्तनों की शुरुआत शिक्षक को स्वयं से करनी चाहिए। इस सत्र की अध्यक्षता श्रीमती भगवती देवी ने की।

विद्यालय की प्रार्थना सभा को प्रभावी और रुचिकर बनाने पर जोर देते हुए सभाध्यक्ष एवं मुख्य वक्ता अनिल सोनी ने कहा कि प्रार्थना सभा किसी भी विद्यालय का आईना होती है। यदि प्रार्थना सभा ऊर्जावान और अनुशासित है, तो पूरे विद्यालय का वातावरण सकारात्मक बना रहता है। उन्होंने इसे अधिक समावेशी बनाने के सुझाव दिए। इस सत्र की अध्यक्षता श्रीमती चेना देवी ने की।

संगठन के ध्येय एवं प्रवास का महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य ने ‘अभ्यास वर्ग का ध्येय, परिचय एवं प्रवास’ विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति प्रतिबद्धता का विकास करना है। प्रवास के माध्यम से कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद और जुड़ाव स्थापित कर सकते हैं, जिससे संगठन की उपादेयता बढ़ती है। इस सत्र की अध्यक्षता किशोर सिंह ने की।
संगठन की कार्य पद्धति और गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई ने संगठन की विकास यात्रा को रेखांकित करते हुए कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित, संगठन हित और शिक्षक हित में कार्य करने का आव्हान किया ।कार्यक्रम का संचालन मनोज लखेरा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब