श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 दिसंबर 2025
1.पीएम मोदी ने प्रकाशोत्सव पर गुरु गोबिंद सिंह जी को दी श्रद्धांजलि, साहस और बलिदान को किया याद
2 भाजपा ने सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत विरोधी वैश्विक अलायंस से जुड़े हैं। उन्होंने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाए और पूछा कि राहुल गांधी किसके दबाव में विदेश यात्राएं करते हैं और वहां भारत विरोधी बयानबाजी करते हैं।
3 मनरेगा निरस्त करने के खिलाफ देशभर में अभियान की जरूरत, CWC की बैठक में खड़गे बोले- SIR लोकतांत्रिक अधिकार कम करने की सुनियोजित साजिश
4 राहुल बोले- मोदी वन मैन शो चला रहे, इसका फायदा 2-3 अरबपतियों को मिल रहा; खड़गे बोले- मोदी को गांधी सरनेम से दिक्कत
5 दिग्विजय ने मोदी की फोटो पोस्ट की, X पर लिखा- नेताओं के चरणों में बैठने वाला सीएम-पीएम बना, ये संगठन शक्ति
6 दिग्विजय सिंह ने शेयर की मोदी-आडवाणी की तस्वीर, की तारीफ; अब सफाई में कहा- मैं BJP-RSS का घोर विरोधी
7 राजस्थान में ‘अरावली बचाओ’ अभियान, बैनर लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेसी, बोले- अरावली की दलाली बंद करो; चंदा दो, धंधा लो
8 असम में 40 फीसदी बांग्लादेशी मुस्लिम’, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बोले- 2027 की जनगणना से पता चल जाएगा
9 BMC चुनाव को लेकर सुलझी महायुति की गुत्थी, BJP नेता बोले- सीट बंटवारे पर विवाद नहीं
10 इंडिगो संकट- जांच पैनल ने 22 दिन में रिपोर्ट सौंपी, सरकार ने गोपनीय रखी; दूसरी रिपोर्ट में दावा- क्रू की कमी नहीं, रोस्टर में गड़बड़ी थी
11 युवाओं के स्मार्टफोन पर बैन, लड़के-लड़कियों के हाफ-पैंट पहनने पर भी रोक;युपी के बागपत जिले की खाप पंचायत का फरमान
12 UP के 68 जिलों में घना कोहरा,चंडीगढ़ में विजिबिलिटी जीरो, MP के 31 शहरों में पारा 10º से नीचे; जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग का तापमान -5.8 रहा
13 ‘कट्टरपंथ का उभार बांग्लादेश की राजनीति के लिए खतरनाक’, पूर्व राजदूत बोले- यूनुस ने निराश किया
================================










