Menu
कोटासर की श्री करणी गौशाला में मकर संक्रांति के पर्व पर कामाख्या गौ सेवा मंडल ने गौ वंश को ओढ़ाए 101 कंबल,दानदाताओं ने बढ़ चढ़कर की गौसेवा  |  मोमासर: सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन, 800 लोगों ने कराया उपचार  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने की गौसेवा  |  श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी खबरः नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 7 किलो अधिक  डोडा पोस्त जब्त  |  अखिल भारतीय किसान सभा की जिला बैठक सम्पन्न, बिजली व बीज विधेयक 2025 के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी  | 

कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया, मनरेगा के नाम परिवर्तन और अरावली बचाओ अभियान को लेकर किया प्रदर्शन, निकला पैदल मार्च

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 28 दिसंबर 2025

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस रविवार को  गणपति धर्म कांटा पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए  पैदल मार्च  निकालकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।कार्यकर्ताओं ने मनरेगा योजना का नाम बदलने एवं उसे कमजोर करने के प्रयासों का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। साथ ही “अरावली बचाओ, पर्यावरण बचाओ” अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से गरीब, किसान, मजदूर और पर्यावरण के हितों की रक्षा करती आई है। केंद्र सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को कमजोर कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का आह्नान किया

राजेश मंडा ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पार्षद एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।

इस मौके पर ओमप्रकाश गुरावा, अंजू पारख, प्रभुराम बाना, कन्हैयालाल सोमानी, रामचंद्र चोटिया, गोरधन खिलेरी, सोहनलाल नैन, आईदान गोदारा, रमेश कुमार प्रजापत, रेखा राम कालवा, सहीराम गोदारा, सावरमल गोदारा, मोहम्मद साबिर, यूसुफ चुनगर, महेश कुमार मंत्री, जितेंद्र शेखावत, सत्यनारायण जाट, मनोज सोमानी, आशीष सेवक, गोकुल गाट सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब