Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

श्रीडूंगरगढ़ में सेवादल के स्थापना पर महिला कांग्रेस सेवादल का “दल दिवस” के रूप में मनाया

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 30 दिसंबर 2025

प्रदेश कांग्रेस सेवादल के निर्देशानुसार श्रीडूंगरगढ़ में महिला कांग्रेस सेवादल की ओर से सेवादल के स्थापना दिवस को “दल दिवस” के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक, कांग्रेस नेता मंगलाराम गोदारा ने की।

कार्यक्रम संयोजक एवं महिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अंजू पारख ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष कमल कल्ला, देहात कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष रामनिवास गोदारा रहे।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस सेवादल महासचिव एवं संभाग प्रभारी विमल भाटी, देहात महिला कांग्रेस सेवादल अंजू पारख, पंचायत समिति प्रधान सावित्री देवी गोदारा, जिला प्रभारी मुमताज शेख, कांग्रेस सेवादल सोशल मीडिया प्रभारी वंदना गुप्ता, शहर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा उपस्थित  रहे। सभी ने सभा को संबोधित किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने कहा कि आजादी के समय कांग्रेस सेवादल के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है कांग्रेस ओर सेवादल जब जब कमजोर हुआ है तब तब देश कमजोर हुआ है।

कार्यक्रम अध्यक्ष मंगलाराम गोदारा ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस के इस अग्रणी संगठन को मजबूत करने और इसमें युवा ओर महिलाओं को जोड़ने की बात कही, साथ ही वर्तमान की केंद्र ओर राज्य की भाजपा सरकार के द्वारा की जा रही तानाशाही के विरोध में सबके खड़े होने ओर जनता के अधिकारों की रक्षा करने का आह्नान किया।

संभाग प्रभारी विमल भाटी ने कांग्रेस सेवादल के निर्माण ओर आजादी के बाद इसके योगदान के बारे में विस्तार से बताया। जिलाध्यक्ष रामनिवास गोदारा ने मनरेगा बचाने के लिए सभी को एकजुट होकर विरोध करने की बात कही, संगठन विस्तार के लिए सेवादल के सदस्यता अभियान को गंभीरता से लेने ओर नए सदस्यों को जोड़ने पर जोर दिया।

कार्यक्रम आयोजक, ओर महिला कांग्रेस सेवादल अंजू पारख ने आगामी समय ने होने वाले चुनावों में कांग्रेस कोे जिताने ओर बूथ पर सेवादल के कार्यकर्ताओं को तैयार करने, आगामी समय में एक दिवसीय प्रशिक्षक शिविर रखने की बात कही, महिला शक्ति को कैसे हम राजनीति में ओर ज्यादा जोड़ सकते है इस विषय पर चर्चा की।

शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा ने नगरपालिका चुनाव में महिला शक्ति के बढ़ चढ़कर भाग लेने को कहा और उनके रिजर्वेशन कोटे के बारे में उनके अधिकारों के बारे में चर्चा की। इस अवसर पर जिलाप्रभारी मुमताज शेख़, वंदना गुप्ता, एडवोकेट गोपीराम जानू, सेवादल के वरिष्ठ स्वयंसेवक डॉ अयूब खान दमामी, महेंद्र कुमार जावा सहित कई नेताओं ने  संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विमल भाटी ने किया

महिला जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक अंजू पारख ने बताया कि इस अवसर पर मनोज पारख, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मंडा, पार्षद संदीप मारू, हीरालाल जाट, सोहन लाल महिया, प्रकाश दुसाद, रजनीश सैनी, महेश मंत्री, जितेंद्र सिंह शेखावत, राजेश मीणा, बृजगोपाल, राजू माली, गणेश पोटलिया, हरु राम गोदारा, नानूराम मेघवाल, हंसराज बिश्नोई, मूलचन्द व्यास, सुभाष गोदारा, सीताराम बाना, हरलाल बाना गणेशाराम पोटलिया, ईश्वर राम, मंगतूराम मेघवाल, हनुमान मल उपाध्याय, रमण गोदारा,
गिरधारी लाल स्वामी, महेंद्र कुमार, इसरा राम,राजेंद्र प्रसाद राकेश सिद्ध, अनेक कार्यकर्ता उपस्थित  रहे ।

महिला शक्ति के रूप में
सुनीता डागा, अनु डागा, सरिता नाहटा, सोनू भादानी, सुप्रभा मालू, हेमा मालू, साधना मालू, स्नेहलता पुष्पा,
लाली देवी, गायत्री देवी बिदामी धारू,सुमित्रा जावा, बीना तेजी, कविता जावा, सकीना बानो, खतूना बानो,
खुर्शीदा बानो, दुर्गा देवी, सहित अनेक महिला कार्यकर्ताओं की  भागीदारी रही।

कार्यक्रम के  अंत मे ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मंडा ने सभी  अतिथियों एंव उपस्थित  कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब