Menu
बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  |  देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  | 

महर्षि दयानन्द सरस्वती छात्रावास विकास समिति की बैठक संपन्न, शिक्षा एवं समाजहितकारी मुद्दों पर हुई चर्चा

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ 31 दिसम्बर 2025

महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास में आयोजित की गई । बैठक में संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने भवन निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट एवं बैठक का एजेण्डा प्रस्तुत किया जिस पर चर्चा की गई ।

बैठक में प्रस्ताव

  1. आय व्यय का अनुमोदन- बैठक में सुशील सेरडिया ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसकी समीक्षा की गई ।
  2. बैठक में समाजहितकारी मुद्दों पर चर्चा की गई ।
  3. सहयोग की घोषणा– बैठक में स्वर्गीय ज्यानी देवी धर्मपत्नी कालुराम जी गोदारा ठुकरियासर की स्मृति में सुपुत्र पेमाराम, हड़मानाराम, किशनाराम, कुम्भाराम, मालाराम, गंगाराम गोदारा ने बालिका छात्रावास में 1.01 लाख रुपये सहयोग की घोषणा की ।
  4. स्कॉलरशिप घोषणा– सहिराम आर्य पुत्र स्वर्गीय कानाराम जी चोटिया धीरदेसर चोटियान ने 42 हजार रुपये बालिका शिक्षा स्कॉलरशिप मद में सहयोग देने की घोषणा की ।
  5. संस्था में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी हेतु 11- 11 हजार रुपए न्यूनतम राशि के अधिकाधिक मेम्बर बनाने का लक्ष्य तय किया गया ।
  6. दोनों छात्रावासों की चल रही शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई ।
  7. बैठक में 5 जनवरी को पूर्व प्रधान दानाराम भाम्भू की पुण्यतिथि के अवसर पर दौड़, रस्सा- कस्सी ऊँची कूद प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया प्रतियोगिता 3 व 4 जनवरी को आयोजित होगी। 5 जनवरी को नशा मुक्ति रैली का आयोजन होगा ।

बैठक में एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी में शिक्षा के साथ साथ संस्कारों का निर्माण आवश्यक है । इसके लिए खेल एवं मोटिवेशनल क्लासेज के माध्यम से सुधार के प्रयास जारी है । बैठक में तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, आदुराम जाखड़, सोहनलाल गोदारा, मास्टर प्रभुराम बाना, कुम्भाराम गोदारा, धर्माराम कुकणा आदि ने समाजहितकारी मुद्दों पर अपने सुझाव रखे ।

बैठक में मोडाराम तरड़, पुरखाराम कुकणा, रामचन्द्र गोदारा, कानाराम तरड़, भंवरलाल खिलेरी, भागुराम जाखड़, केशराराम कड़वासरा, भंवरलाल खिलेरी, रामचन्द्र गीला, देवाराम ज्याणी, दीपाराम खिलेरी, सहिराम आर्य, मनमोहन रिंटोड़, सुगनाराम जाखड़, गोपालराम खिलेरी, पन्नालाल डेलू, हनुमान महिया, ख्यालीराम सहू, दयानन्द बेनीवाल, हरलाल भाम्भू, लालचंद सहू उपस्थित रहे ।
छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब