श्रीडूंगरगढ़ टुडे 4 जनवरी 2026
श्री नायक विकास सेवा समिति की बैठक नायक विकास सेवा समिति भवन में आयोजित की गई। बैठक में तहसील क्षेत्र के नायक समाज के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान नायक समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सहीराम नायक (जेतासर) को तहसील अध्यक्ष, शिवलाल नायक (सावंतसर) को कोषाध्यक्ष तथा कुंदन नायक (सूडसर) को सचिव नियुक्त किया गया।

बैठक में समाज के संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। समाज के वरिष्ठजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।










