Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

पति ने विदेश से परिचित के जरिये घर के लिए भेजा पैसा: घर पर पहुंचे परिचित ने महिला के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ 

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 6 जनवरी 2026

विदेश से घर के लिए अपने परिचित द्वारा भेजे गए पैसे देने आए परिचित द्वारा अभद्रता और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में परिचित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि उसका पति विदेश में काम करता है। विदेश से पति ने अपने परिचित के जरिये घर के लिए पैसे भेजे। पैसे लेकर जब उसके पति का परिचित घर पर आया तो पैसे देने के बहाने से उसने प्रार्थिया के साथ अभद्रता की।

प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और गलत तरीके से अश्लीलता की। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी ने उस पर अश्लील फब्तियां कसी और वीडियो बना लिए। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी ने उसे कहा कि अगर किसी को कहा तो वीडियो वायरल कर दूंगा। प्रार्थिया ने पूरी कहानी अपने पति को बताई तो पति ने परिचित से शिकायत की तो आरोपी ने पति को विदेश में झूठेे मुकदमें में फसाने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब