Menu
बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  |  देर रात हाइवे पर बाइक व पिकअप की भिंड़त दो घायल बीकानेर रेफर  | 

आरएसएस शताब्दी वर्ष: श्रीडूंगरगढ़ मोमासर क्षेत्र में गांव-गांव,बस्ती बस्ती होंगे भव्य हिंदू सम्मेलन

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 जनवरी 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना को गत वर्ष 2 अक्टूबर को 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संघ द्वारा शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर वर्ष भर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रथम चरण में 2 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक मंडल एवं बस्ती स्तर पर पथ संचलन निकाले गए। इसके पश्चात व्यापक गृह संपर्क अभियान एवं प्रमुख जन गोष्ठियों का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सर्व हिंदू समाज के सहयोग से एवं पूज्य संतों के पावन सानिध्य में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

वहीं श्रीडूंगरगढ़ खंड क्षेत्र में धनेरू, इन्दपालसर, धर्मास, रीडी, सेरूणा, दुलचासर, सूडसर, सांवतसर, जाखासर एवं बापैऊ मंडल के चयनित गांवों में सम्मेलन होंगे।

इसी प्रकार मोमासर खंड अंतर्गत तोलियासर

लिखमादेसर, आड़सर, रामसरा, पुंदलसर, हेमासर, गुसांईसर बड़ा, पूनरासर एवं उदरासर मंडल के गांवों में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

हिंदू सम्मेलन की तैयारी को लेकर गांव-गांव और बस्ती बस्ती बैठकों का दौर जारी है तथा मंडल व बस्ती स्तर पर आयोजन समितियों का गठन किया जा रहा है।

पूज्य संतों के सानिध्य में होने वाले इन सम्मेलनों को लेकर सर्व हिंदू समाज में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब