श्रीडूंगरगढ़ टुडे 12 जनवरी 2026, (गौरीशंकर तावनिया )
अंचल में सर्दी का कहर जारी है। कड़ाके की ठंड ने जनजीवन के साथ-साथ कृषि क्षेत्र को भी बुरी तरह प्रभावित करना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों से लगातार गिरते तापमान के चलते क्षेत्र का पारा जमाव बिंदु के आसपास पहुंच गया है। सोमवार सुबह हालात ऐसे रहे कि जगह-जगह ओस जमकर बर्फ में तब्दील हो गई।
सुबह के समय खेतों, खुले मैदानों, कचरे के ढेरों और फसलों पर बर्फ की पतली परतें साफ नजर आईं। पूरे इलाके में मानो बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई हो। ठंड इतनी तेज रही कि लोगों की धूजणी छूट गई और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।
पाले के चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि अगेती फसलों पर पाले का सीधा असर पड़ा है। खासतौर पर अगेती सरसों की फसल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। कुछ खेतों में पौधों की पत्तियां झुलसी हुई दिखाई देने लगी हैं।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यदि अगले कुछ दिनों तक तापमान इसी तरह बना रहा तो रबी की अन्य फसलों पर भी असर पड़ सकता है। किसान फिलहाल मौसम में सुधार की आस लगाए हुए हैं और फसलों को बचाने के उपाय कर रहे















