Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

अखिल भारतीय किसान सभा की जिला बैठक सम्पन्न, बिजली व बीज विधेयक 2025 के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टूडे 18 जनवरी 2026

अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी की बैठक बीकानेर बीटीआर भवन में जिलाध्यक्ष कॉमरेड गिरधारी लाल महिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राज्य प्रवेक्षक के तौर पर किसान नेता कालू थोरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक को सम्बोधित करते हुए  पूर्व विधायक गिरधारी महिया ने केन्द्र सरकार  द्वारा प्रस्तावित बिजली विधेयक 2025, बीज विधेयक 2025 तथा नरेगा रोजगार गारंटी योजना को समाप्त कर बीवीजी रामजी योजना लागू करने के निर्णय का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि ये नीतियाँ किसानों और ग्रामीण मजदूरों के हितों के खिलाफ हैं तथा इनके विरोध में मजबूत जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा। बैठक में श्रीडूंगरगढ़ तहसील सचिव राजेंद्र जाखड़ ने जानकारी दी कि आगामी 30 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ में अखिल भारतीय किसान सभा का तहसील सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही बैठक में 2 फरवरी को प्रस्तावित “खेजड़ी बचाओ-पर्यावरण बचाओ महापड़ाव” में सोलर कंपनियों के खिलाफ पर्यावरण एवं खेजड़ी संरक्षण विस्तृत रूप से बिजली विधेयक 2025 व बीज विधेयक 2025 व नरेगा रोजगार गारंटी को समाप्त कर बीवीजी रामजी योजना को लागू करने के खिलाफ मजबूत आंदोलन की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ तहसील सचिव राजेंद्र जाखड़ ने कहा कि 30 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ में अखिल भारतीय किसान सभा का तहसील सम्मेलन का आयोजन होगा। बैठक में 2 फरवरी को खेजड़ी बचाओ पर्यावरण बचाओ महापड़ाव में सोलर कम्पनियों से पर्यावरण व खेजड़ी बचाने के लिए समर्थन दिया। और 14 फरवरी को अखिल भारतीय किसान सभा का बीकानेर जिला सम्मेलन करने का फैसला किया। बैठक में श्रीडूंगरगढ़ के किसान सभा के लालाराम सारण, टेऊ सरपंच सुनील मेघवाल,मुखराम नायक,सहित अनेक किसान नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब