श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 जनवरी 2026
मकर संक्रांति के पर्व पर गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में हवन अनुष्ठान का आयोजन किया गया। पंडित विजय कुमार जाजड़ा ने वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन अनुष्ठान संपन्न करवाया इस दौरान गोभक्तो व दानदाताओ ने बढ़-चढ़कर गौसेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। कामाख्या गौ सेवा मंडल ने गोवंश को 101 कंबल गौ माताओं को ओढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। गौशाला कमेटी ने कामाख्या गो सेवा मंडल के सदस्यों का आभार जताया। वहीं दुसारणा के देवेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय जुगल किशोर भामा सोनी ने 5100 की सेवार्थ राशि समर्पित की। पुण्य के पर्व पर दानदाताओं ने 6 कड़ाई लापसी भंडारा कर गौवंश को भोग लगाया। वहीं गंगाविशन मोतीलाल मूंधड़ा दुलचासर हाल मुंबई ठाणे, धीरेंद्र सिंह पुत्र बजरंग सिंह एवं छैलू सिंह पुत्र पर्वत सिंह राठौड़ हाडलां, अमोलक कुमार संघई बॉम्बे, व्याख्याता किशोर कुमार बीकानेर, रामेश्वर लाल भूतड़ा भाप हाल बालोतरा,सीताराम राकेश कुमार मूंधड़ा दुलचासर सहित एक-एक कड़ाई लापसी भंडारा गोवंश को समर्पित किया। चेन्नई प्रवासी रामेश्वर लाल छड़िया सुथार कुचोर अगुणी, डीडवाना के बेगराज सिंवाल एक- एक पेटी गुड़ गोवंश को समर्पित किया। दुलचासर के मोडाराम जाजड़ा ने एक कट्ठा मुंगचुरी गौ सेवा में समर्पित की। मास्टर देवीलाल छरंग दुलचासर ने अपने जन्म दिवस पर ₹2100 की राशि समर्पित कर लापसी भंडारे का संकल्प लिया। गौशाला कमेटी के अगर सिंह पड़िहार, ओम सिंह भाटी, किशोरसिंह रुपावत, मूलाराम सारण, पिथाराम सारण सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं का आभार जताया गांव के युवा गो भक्तों ने लापसी भंडारा वितरण में सहयोग किया।















