Menu
शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  | 

डम्पिंग यार्ड का जहरीला कचरा बना गौवंश के लिए मौत का जाल,4 गौवंश की हालत गम्भीर समिति ने तत्काल चिकित्सा की मांग

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 17 जनवरी 2026

कालू रोड स्थित डम्पिंग यार्ड में फैले पोलिथीन, मेडिकल वेस्ट और अवधिपार दवाइयों ने गौवंश के लिए मौत का जाल बिछा दिया है। बीते दिनों बड़ी संख्या में गौवंश इस जहरीले कचरे का सेवन करने से असमय मौत का शिकार हो चुके हैं। वहीं कुछ जीवित गौवंश को नगरपालिका प्रशासन द्वारा कालू रोड स्थित गोपाल गौशाला ब्रांच में शिफ्ट किया गया है।

गौशाला में मौजूद सेवा समिति की टीम द्वारा की जा रही नियमित निगरानी के दौरान सामने आया कि कम से कम चार गौवंशों के पेट में पोलिथीन व मेडिकल वेस्ट भर चुका है, जिससे उनकी हालत दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। गौवंश लगातार कमजोर हो रहे हैं और समय पर शल्य चिकित्सा नहीं हुई तो उनके प्राण संकट में पड़ सकते हैं।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के अध्यक्ष जतनसिंह एवं समाजसेवी शूरवीर मोदी ने राजकीय पशु चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी एवं उपनिदेशक डॉ. नरेश सक्सेना को पत्र लिखकर तत्काल शल्य चिकित्सा की मांग की है। समिति ने भरोसा दिलाया है कि चिकित्सकीय टीम को आवश्यक सभी मेडिकल सामग्री उनकी ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी।

वहीं डम्पिंग यार्ड में खुलेआम पड़े मेडिकल वेस्ट और प्लास्टिक को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित प्रबंधन और निगरानी होती, तो गौवंश को यह दुर्दशा नही झेलनी पड़ती

ऐसे में अब सबकी निगाहें पशुपालन विभाग और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई पर टिकी हैं, ताकि समय रहते गौमाता के प्राणों की रक्षा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब