श्रीडूंगरगढ़ टुडे 17 जनवरी 2026
लोक देवता बाबा रामदेव जी के आगामी मेले के सफल आयोजन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रविवार को मोमासर मेला कमेटी और प्रबुद्ध ग्रामीणों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, सीओ निकेत पारीक, थानाधिकारी कशयप सिंह को ज्ञापन सौंपकर मेले में पुख्ता प्रबंध करने की मांग की गई।

सुरक्षा और सुलभ दर्शन पर चर्चा
मेला कमेटी ने अधिकारियों को अवगत कराया कि मेले के दौरान मोमासर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। भक्तों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और शांतिपूर्ण दर्शन के लिए पुलिस जाब्ते की तैनाती अनिवार्य है।
प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के साथ सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा की ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और कतारों में खड़े भक्तों को सुलभ दर्शन प्राप्त हों।
प्रतिनिधिमंडल में ये रहे मौजूद
बाबूलाल गर्ग ने बताया कि मुलाकात केदौरान क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी और कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे जिनमें जुगराज संचेती, बाबूलाल खटीक, बीरबल मास्टर, मनफूल गोदारा, भंवरलाल साहू, हनुमान माली, प्रभूराम गोदारा, खीवाराम फौजी, अमराराम सिवल, गौरीशंकर खटीक, चेतन प्रजापत, अनिल शर्मा, राजू नाई, पुनाराम सुथार, किशोर सिंह और सुखराम गोदारा उपस्थित रहे।

प्रशासन ने दिया आश्वासन
संबंधित पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांगों को ध्यान से सुना और आश्वस्त किया कि मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और निगरानी की उचित व्यवस्था की जाएगी। जिससे मेला शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।










