Menu
4 मार्च 2026,बुधवार देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  | 

मोमासर SSC GD व राजस्थान पुलिस में चयन हुए युवाओं का ग्रामीणों ने डीजे के साथ निकला जुलूस, गूंजे भारत माता के जयकारे

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 17 जनवरी 2026

क्षेत्र के ग्राम मोमासर में SSC GD व राजस्थान पुलिस में चयनित हुए अभ्यर्थियों के सम्मान में ग्रामवासियों की ओर से डीजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस की शुरुआत भोमियाजी गौशाला से रंग-गुलाल के साथ हुई। इसमें ग्रामीण व युवा नाचते-गाते हुए भारत माता के जयकारे लगाते हुए भोमियाजी मंदिर पहुंचे।

जुलूस के दौरान गांव के मुख्य मार्गों पर जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भोमियाजी मंदिर परिसर में चयनित अभ्यर्थियों का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया और उन्हें गांव का गौरव बताया गया।

एसएससी जीडी में चयनित अभ्यर्थियों में प्रेरणा शर्मा (CISF), ममता भामू (BSF), बनवारी लाल पुनिया (CRPF), बजरंग बेरा (CISF), भवानी सिंह (CRPF), आशीष चोटिया (CISF), जयचंद मेघवाल (CISF), मुकेश बावरी (CISF), राजकरण सिवल (BSF) व लादूराम गोदारा (CRPF) शामिल हैं। वहीं राजस्थान पुलिस में मूलचंद रोझ का भी स्वागत किया गया।

इस दौरान पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया, एसएफआई के बीरबल पुनिया, भंवरलाल गोदारा, अशोक शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष लूणाराम नाई, सुशील राजपुरोहित, जगदीश बेरा, चना राम सुथार, भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष लूणाराम नाई, विजयपाल भामू, मदनलाल शर्मा, हनुमान चोटिया, कृष्णा राम खिलेरी सहित चयनित अभ्यर्थियों के परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब