Menu
शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  मोमासर होली महोत्सव: चंग की थाप पर थिरका शेखावाटी, पाबूसर मंडली ने जीता प्रथम पुरस्कार  |  मोमासर बास में आज फिर गूंजेगा घिन्दड़,मेहरी बनकर आएंगे तो मिलेगा इनाम, देखें फ़ोटो  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: क्षेत्र सहित कस्बे में हुआ होलिका दहन कुंवारे युवकों ने निभाई अनूठी परम्परा,देखें सभी फोटो  | 

धीरदेसर पुरोहितान के पाँच युवाओं का SSC GD में चयन, गाँव में खुशी की लहर

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 17 जनवरी 2026

धीरदेसर पुरोहितान गांव के लिए यह गर्व का पल है। गांव के पांच होनहार युवाओं ने एसएससी जीडी परीक्षा में सफलता हासिल कर केंद्रीय सुरक्षा बलों में स्थान पाया है। युवाओं की इस उपलब्धि से पूरे गांव में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

एसएससी जीडी के माध्यम से

  • गजानंद भूकर पुत्र धुंकलराम और
  • अजय सिंह पुरोहित पुत्र गोपालसिंह का चयन CISF में हुआ है।

वहीं

  • विष्णु नाई पुत्र भूराराम,
  • पूजा नाई पुत्र पदमाराम और
  • सुरेश सिंह राजपुरोहित पुत्र ओमसिंह का चयन CRPF में हुआ है।

युवाओं की सफलता की खुशी में रविवार को गांव में जुलूस निकाला जाएगा, जिसके बाद ठाकुरजी के मंदिर में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में गांववासी शामिल होंगे और चयनित युवाओं का अभिनंदन करेंगे।

ग्रामीणों का कहना है कि इन युवाओं की मेहनत और लगन आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी और गांव के अन्य युवा भी देशसेवा के लिए आगे आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब