Menu
सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  | 

संथारा साधिका स्व. किरण देवी पुगलिया की स्मृति सभा आयोजित

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 18 जनवरी 2026

श्रीडूंगरगढ़। सेवा केंद्र मालू भवन में रविवार को संथारा साधिका, श्रद्धा की प्रतिमूर्ति स्व. किरण देवी पुगलिया की स्मृति सभा आयोजित की गई। सभा सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी संगीतश्री एवं डॉ. साध्वी परमप्रभा के सान्निध्य में व्याख्यान के दौरान संपन्न हुई।

स्मृति सभा में परिवार की ओर से सुपुत्र भीखमचंद पुगलिया, पुत्रवधु सुशीला पुगलिया, कुसुम बोरड़, संजय बरडिया एवं भीकमचंद पुगलिया (जयपुर) ने अपने भाव व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

संस्थाओं की ओर से सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, महिला मंडल प्रतिनिधि मंजू झाबक, युवक परिषद मंत्री पीयूष बोथरा एवं अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, समाज के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में पारिवारिक जन उपस्थित रहे।साध्वी वृंद में साध्वी कमलविभा, साध्वी ऋजुप्रज्ञा, साध्वी संपतप्रभा, साध्वी सुलेखाश्री सहित सेवा केंद्र व्यवस्थापिका डॉ. परम प्रभा एवं साध्वी संगीतश्री ने दिवंगत आत्मा के प्रति मंगल कामनाएं व्यक्त कीं।
कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल मंत्री अंबिका डागा ने किया।

इस दौरान भीखमचंद पुगलिया ने जानकारी दी कि सोमवार, 19 जनवरी को दोपहर 1.30 बजे आचार्य महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल के शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब