Menu
5 मार्च 2026,गुरुवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौसेवा कर मनाई 55 वीं वैवाहिक वर्षगांठ   |  उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति ने धरनास्थल पर मनाई होली,मांग पूरी नही होने तक संघर्ष रहेगा जारी  |  विमल कुमार छाजेड़ ने कोटासर श्री करणी गौशाला में गौ सेवा कर मनाई 42वीं वैवाहिक वर्षगांठ  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में चंद्र ग्रहण काल समय में हुआ सत्संग का आयोजन हुआ दानदाताओं ने लिया गौ सेवा का संकल्प  | 

तोलियासर में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियाँ जोरों पर

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 18 जनवरी 2026

आज तोलियासर ग्राम के गणेश मंदिर परिसर में आगामी 22 जनवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की रूपरेखा तय करने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की सफल व्यवस्था एवं आयोजन की विस्तृत योजना बनाई गई।

यह सम्मेलन तोलियासर मंडल के अंतर्गत आयोजित होगा, जिसमें ठुकरियासर एवं जेतासर ग्राम भी सम्मिलित रहेंगे। कार्यक्रम के तहत सुबह 9:30 बजे हनुमान जी मंदिर से कलश यात्रा व राम दरबार की भव्य झांकी गाजे-बाजे के साथ रवाना होकर 10:30 बजे गणेश मंदिर पहुंचेगी। इसके पश्चात विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें तीनों गांवों के हिंदू प्रेमी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

इस अवसर पर जन-जन को आमंत्रित करने हेतु पीले चावल वितरित किए गए। बैठक में लक्ष्मीनारायण, गोपाल, गणेश, देवी सिंह, राजू सिंह, नवरत्न, हनुमान चावड़िया, मुरली, विजय सिंह, कमल, विक्रम, प्रकाश, सुख, मानक एवं किशोर, राज सर सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब