Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

कोटासर गौशाला में मौनी अमावस्या पर हुआ हवन अनुष्ठान दानदाताओ ने गौवंश को लगाया लापसी,खल चूरी गुड़ का भोग

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 18 जनवरी 2026

गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में आज मौनी अमावस्या के पुनीत अवसर पर ग्राम वासियों ने सामूहिक रूप से हवन अनुष्ठान का आयोजन किया गया ग्रामीणों ने सामुहिक रूप से घी खोपरों के आहुतियां देकर के सुख समृद्धि की कामना की पंडित विजय कुमार जाजड़ा दुलचासर ने वैदिक मंत्रोचार के साथ  हवन अनुष्ठान संपन्न करवाया तथा  गो सेवा का संकल्प दिलवाया तथा महिला सत्संग मंडली द्वारा भजन कीर्तन के साथ गौ सेवा की गई।वही मौनी अमावस्या पर दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर  गौ सेवा की लापसी भंडारा हेतु चैनेई के युवा उद्यमी श्याम सुंदर सुथार दुलचासर, बड़ोदरा प्रवासी पहलाद सुथार दुलचासर, जगदीश सिंह पड़िहार दुलचासर ने एक-एक कड़ाई मीठी लापसी भंडारा किया। श्याम सुंदर मोटियार पलाना, रामेश्वर लाल भूतड़ा भाप हाल बालोतरा, गुप्त दान जयपुर सहित दो-दो कट्टे एवं श्रवणसिंह भाटी कोटासर महेंद्रसिंह भाटी गीगासर ने एक- एक कटा मूंग चूरी गौ वंश को समर्पित की वहीं हाडलां के छैलू सिंह राठौड़, नारायण सिंह राठौड़, पृथ्वी सिंह राठौड़, मुससलकी के रतनसिंह हाडा, धीरासार के सरवन सिंह हाडा, पीथाराम सारण कोटासर एक-एक पेटी गुड़ एवं तोलाराम सारण कोटासर ने एक कट्ठा कणक गुड़ समर्पित किया । गंगा शहर के राजेंद्र कुमार जोशी ने एक कट्ठा जवार का चुगा एवं एक मूंग चूरी का कट्टा गोवंश को समर्पित किया।देवशंकर जाजड़ा जोशी त्रिशूल साबुन बीकानेर के सुपुत्र आशीष जाजड़ा एवं पुत्रवधू ने गोवंश को गुड़ का भोग लगाकर मनाई वैवाहिक वर्षगांठ। गौशाला कमेटी के  अमर सिंह, ओम सिंह, मोहन सिंह पिथाराम सारण सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।  मौनी अमावस्या पर गांव के युवा गो भक्तों ने गौ सेवा में श्रमदान किया।  गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं का आभार जताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब