श्रीडूंगरगढ़ टुडे 19 जनवरी 2026
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव मोमासर एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। गांव मोमासर निवासी 23 वर्षीय राजूराम पुत्र भंवरलाल मेघवाल ने घर में ही बाखल में बने छपरे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। रविवार सुबह परिजन छपरे में गए तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। एसआई पवन शर्मा मामले की जांच कर रहें है।









