श्रीडूंगरगढ़ टुडे 19 जनवरी 2026
आज गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मालाराम सुथार नागल निवासी दुलचासर अपनी धर्मपत्नी इंदिरा देवी सुपुत्र राकेश कुमार, सोनू पुत्रवधू श्रीमती निरमा देवी सुपुत्री पिंकी, बिट्टू सुपौत्र कपिल सहित गौशाला में पधारे और गौशाला का भ्रमण कर अवलोकन किया सुपौत्र कपिल के जन्मदिवस पर गौ माताओं को पौष्टिक आहार लापसी का पावन भंडारा कर भोग लगाया है। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि मलाराम ने लापसी की सामग्री 65 किलो गेहूं का बाट, 5 किलो सरसों का तेल, एक गुड़ की पेटी समर्पित की। सुथार नागल परिवार का गौशाला कमेटी ने आभार जताते हुए ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि की कामना की












